जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फ्लाईदुबई प्लेन में हुई घटना के बाद एयर फ्रांस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों के क्रू को किया 'बैन'

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद एयर फ्रांस ने पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों के क्रू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इन पर एयरलाइन की ओर से बैन लगा दिया है.

Author
14 Oct 2026
( Updated: 14 Oct 2026
06:33 PM )
फ्लाईदुबई प्लेन में हुई घटना के बाद एयर फ्रांस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों के क्रू को किया 'बैन'
Image Source: Air France
Advertisement

फ्लाई दुबई की फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की कोशिश और ओमानी को-पायलट द्वारा क्रैश करने की कोशिश वाली घटना के बाद एयर फ्रांस ने पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों के पायलटों और कर्मचारियों पर बैन लगा दिया है. एयर फ्रांस ने इजरायल की ओर से बनाए नियम और बैन के बीच ये पुष्टि की है. कंपनी ने ये प्रतिबंध कुछ खास देशों के फ्लाइट क्रू सदस्यों पर लागू किया है.

पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देश के क्रू एयर फ्रांस में बैन!

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की ये नीति 31 देशों के नागरिकों को प्रभावित करेगी, जिनमें पाकिस्तान, ईरान, सऊदी अरब, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया सहित अधिकांश मुस्लिम-बहुल देश हैं.

Advertisement

एयर फ्रांस ने अल जज़ीरा को दिए एक बयान में कहा, 'अन्य सभी एयरलाइनों की तरह, एयर फ्रांस को उन देशों के अधिकारियों द्वारा स्थापित प्रवेश नियमों का पालन करना होता है, जहां वह सेवाएं देता है. यह कस्टमर और कर्मचारियों, दोनों पर लागू होता है. संबंधित कर्मचारियों को तेल अवीव की उड़ानों के लिए इज़राइली अधिकारियों द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बारे में सूचित कर दिया गया है.'

इज़राइल के निर्देश का 31 देशों के क्रू पर असर

इज़राइली मीडिया N12 के अनुसार, इज़राइल के परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को विदेशी एयरलाइनों को सूचित किया था कि इज़राइली हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले पायलटों और केबिन क्रू के पास उन देशों की नागरिकता या दोहरी नागरिकता नहीं होनी चाहिए, जिनके इज़राइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस निर्देश में 31 देश शामिल हैं, जिनमें से कई मुस्लिम-बहुल देश हैं. इस सूची में पाकिस्तान, ईरान, ओमान, सऊदी अरब, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और नाइजर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: लगातार बजता रहा PM मोदी का फोन, ओडिशा के नए राज्यपाल ने नहीं उठाई कॉल! फिर इस गलती के बाद जो हुआ...

आपको बता दें कि यह कदम तब उठाया गया, जब अमीराती और इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में एक ओमानी सह-पायलट (को-पायलट) ने कथित तौर पर विमान को हाईजैक करने और इज़राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर क्रैश कराने की कोशिश की थी. सह-पायलट पर विमान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने का आरोप है, जो फिलाहल अस्पताल में सर्जरी के बाद रिकवर कर रहे रहे हैं. ऐसे में इन प्रतिबंधों का असर इज़राइल से उड़ान भरने वाली या वहां से गुजरने वाली दर्जनों एयरलाइनों पर पड़ सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई के आतंकी पायलट हम्मामी से कनेक्शन? UAE ने मालदीव के दो पायलटों किया गिरफ्तार, क्रू मेंबर्स भी रडार पर

दूसरे एयरलाइनों को भी मिले बैन के निर्देश

यह भी पढ़ें

चेक एयरलाइन 'स्मार्टविंग्स' (Smartwings) ने पुष्टि की कि उसे इज़राइली निर्देश मिला है, लेकिन कहा कि अब तक इसके संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. स्मार्टविंग्स की प्रवक्ता व्लादिमीरा डुफकोवा ने अल जज़ीरा को बताया, "हमें 2026 के सितंबर में इज़राइली अधिकारियों से निर्देश मिला था. हमने निर्देश की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी लागू आवश्यकताओं की निगरानी और पालन करना जारी रखेंगे. वर्तमान में, इस निर्देश का हमारे संचालन, क्रू प्रबंधन प्रक्रियाओं, या इज़राइल से आने-जाने वाली उड़ानों पर क्रू सदस्यों की तैनाती पर कोई प्रभाव नहीं है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें