जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘2029 में भी हार के लिए तैयार रहे कांग्रेस’, राहुल गांधी को अमित शाह का जवाब, गुजरात का जिक्र कर छिड़का नमक!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में BJP की जीत का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 41 वर्षों से कोई चुनाव नहीं जीत सकी है.

Author
13 Oct 2026
( Updated: 13 Oct 2026
07:48 PM )
‘2029 में भी हार के लिए तैयार रहे कांग्रेस’, राहुल गांधी को अमित शाह का जवाब, गुजरात का जिक्र कर छिड़का नमक!
Image Source- IANS
Advertisement

चुनाव आयोग पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर करारा हमला किया है. शाह ने कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने जब से पार्टी की कमान संभाली है कांग्रेस लगातार हार रही है. 

गृह मंत्री ने कांग्रेस को बीते चुनावों में हार का आंकड़ा बताया. उन्होंने बंगाल और तमिलनाडु की हार का जिक्र किया. शाह ने कहा, राहुल गांधी 2029 में भी हार के लिए तैयार रहें. 

राहुल गांधी को अमित शाह ने दिया जवाब 

Advertisement

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है. उन्होंने INDIA ब्लॉक के अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया. उन्होंने कहा था, मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है. इस पर अमित शाह ने पलटवार किया है. 

अमित शाह ने विपक्ष की SIR के खिलाफ प्रदर्शन को घुसपैठियों को बचाने का तरीका करार दिया. शाह ने कहा, 

‘राहुल गांधी एसआईआर के बहाने घुसपैठिए को बचा रहे हैं. 40 साल से कांग्रेस गुजरात नहीं जीत पाई है क्या इसका कारण भी SIR है? देश आज प्रधानमंत्री के साथ है.’

Advertisement

2029 की हार के लिए रहें तैयार- शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, राहुल गांधी BJP की जीत से सबक लें और कांग्रेस अपनी हार को लेकर आत्मचिंतन करे. उन्होंने कहा, राहुल गांधी 2026 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर हारने के लिए तैयार रहें. 

गुजरात नगर पालिका में जीत का किया जिक्र 

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को गुजरात नगर पालिका में BJP की ताजा-ताजा जीत याद दिलाई. उन्होंने कहा, 'आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए. BJP ने शानदार जीत हासिल की और इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीतीं. 

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी, लेटर लिखकर बताई वजह

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, BJP ने 44 में से 38 सीटें जीतीं. गुजरात में मिली यह बड़ी जीत राज्य के वोटरों का मूड दिखाती है और साबित करती है कि गुजरात की जनता PM मोदी और BJP के साथ मजबूती से खड़ी है. अमित शाह ने कहा कि, गुजरात में कांग्रेस पिछले 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई है. क्या यह भी SIR का नतीजा है?

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें