'देशद्रोही...और बोल रहे भारत माता की जय!', फ्लाइट में अभिजीत दिपके के खिलाफ लोगों ने लगाए नारे, कहा- SHAME ON YOU
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में जब दिल्ली पुलिस CJP के नेताओं को डिटेन करने पहुंची तो फुल ड्रामा हुआ. सौरव दास ने महिला पैसेंजर को 'SHAME ON YOU' कहा तो, पलटकर जवाब मिला. लोगों ने देशद्रोही, कचड़ा साफ, स्वच्छ भारत अभियान के नारे लगाए.
Follow Us:
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे सहित कई मुद्दों को लेकर बुलाए गए प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एहतियाती हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस पूरी तैयारी के साथ विमान के अंदर पहुंची और CJP लीडर्स को अपने साथ ले गई. हालांकि इस दौरान दूसरे पैसेंजर्स ने CJP, दिपके और सौरव दास के खिलाफ नारे भी लगाए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दिपके पुलिस को कह रहे हैं कि करिए डिटेन...हम डिटेन होने ही आए हैं...कुल मिलाकर फुल ड्रामा हुआ.
विमान में क्या कुछ हुआ, फुल डिटेल यहां पढ़िए:
इस दौरान वीडियो बनाते हुए दीपके ने आरोप लगाया कि ये तानाशाही है...ये तो इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था... ये (पुलिस) फ्लाइट के अंदर आए हैं और हमें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं.
आगे पुलिस और अभिजीत दीपके के बीच जद्दोजहद चलती है, तभी दूसरे पैसेंजर्स बोलते हैं कि You Are (CJP) Doing Wrong? इस पर दीपके पूछते हैं, We are Doing Wrong? इस पर दीपके ने कहा 'ओके', तो महिला पैसेंजर ने कहा कि पहले तो गलत करते हो और चिल्ला रहे हो फ्लाइट में! And please don't do wrong and other people wait? Get Down.
इसी दौरान महिला को सौरव दास ने कहा कि "Shame On You", जिस पर महिला ने तुरंत पलटकर जवाब दिया कि "Shame On You".
इसी दौरान बैकग्राउंड से कई बार Useless People, Useless People के भी नारे लगते हैं.
इसके आगे जब पुलिस दीपके को डिटेन कर ले जा रही होती है, तो वो कहते हैं- NSA, UAPA... जो लगाना है, लगा दो, "I AM Not Afraid".
इस दौरान लगातार बैकग्राउंड से आवाज आती रही कि कचरा साफ, स्वच्छ भारत अभियान... देश से बाहर करो...
इसी वीडियो में एक मेल पैसेंजर ने देशद्रोही कहा, तो दूसरी फीमेल पैसेंजर ने कहा कि देशद्रोही....हां! और फिर नारे भारत माता की जय के लगा रहे हैं.
अभिजीत दिपके को विमान से ही हिरासत में लिया गया
शनिवार सुबह ही सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रदर्शन से पहले पहुंचे थे.
दिल्ली पुलिस के जवान आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उस विमान के अंदर गए और तीनों को हिरासत में ले लिया. दिपके ने 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट के अंदर आती दिख रही है और उन्हें सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जा रहा है.
The CJP leadership was taken off AI-2428 on landing in Delhi. H/t: ‘Aparajita’ - a psedonym. Cc @nilanjanaroy @mrajshekhar https://t.co/cjw6jpZEOC
— Rahul Bhatia (@rahulabhatia) October 10, 2026
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिपके पुलिस से कहते हुए सुने गए, "मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं. मुझे गिरफ्तार करो."
ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया है. इस बीच दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरों से लैस किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
ये भी पढ़ें: सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस बार सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है. दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ये भी पढ़ें: इधर CJP के प्रदर्शनकारियों पर क्रैकडाउन, उधर अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़! महाराष्ट्र में दादी का निधन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवासों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है जबकि सुरक्षा उपायों के तहत सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस सहित कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी चल रही है, पूरे परिसर में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात हैं. सुरक्षा मार्च निकाले जा रहे हैं और स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
_1791631057.webp)