मेट्रो बंद, ट्रेनें कैंसिल, इंटरनेट ठप... CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, बॉर्डर पर BSF का पहरा
10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बीच मेट्रो स्टेशनों, ट्रेनों और दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा संबंधी सख्त कदम उठाए जाने की खबर है.
Follow Us:
यह भी पढ़ें
CJP Protest Update: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज यानी 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसके लिए CJP की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की गई है. हालांकि, इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. यही वजह है कि प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. राजधानी में भीड़ न जुटे, इसके मद्देनजर 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं. वहीं, दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, दिल्ली से सटे जिलों के बॉर्डर पर BSF के जवानों को तैनात किया गया है.