कोलकाता एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 236 यात्री सुरक्षित

जॉइंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) ने बताया कि दोपहर 13:38 बजे विमान ने दाएं इंजन में आग लगने के कारण ‘पैन-पैन’ घोषित किया और कोलकाता में लैंडिंग की अनुमति मांगी.

Author
04 Feb 2026
( Updated: 04 Feb 2026
06:51 PM )
कोलकाता एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 236 यात्री सुरक्षित

टर्किश एयरलाइंस के एक विमान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. पायलट ने एटीसी को जानकारी दी थी कि विमान के दाएं इंजन में आग लग गई थी, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, विमान में 236 लोग सवार थे, जिनमें 225 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य शामिल थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं. फिलहाल, विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर तकनीकी जांच के लिए खड़ा है.

इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट टीएचवाई-727 ने नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के चार मिनट के भीतर ही चालक दल को दाएं इंजन में खराबी का पता चला. चालक दल के पास काठमांडू लौटने या भैरहवा जाने का विकल्प था, लेकिन विमान लंबी दूरी की यात्रा के लिए अनुपयुक्त हो गया था.

एक इंजन पर उड़ता रहा विमान

इसके बाद उन्होंने कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग का विकल्प चुना. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक वाइडबॉडी विमान को बुधवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन में खराबी का पता चलने पर कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. विमान एक ही इंजन पर उड़ता रहा, जबकि क्रू ने स्थिति का जायजा लिया और फिर फैसला किया कि लंबी यात्रा पर आगे बढ़ना सुरक्षित नहीं है.

पैन-पैन घोषित, सफल लैंडिंग

यह भी पढ़ें

जॉइंट जनरल मैनेजर (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) ने एक बयान जारी कर बताया कि 13:38 बजे काठमांडू से इस्तांबुल जाते समय दाएं इंजन में आग लगने के कारण विमान ने पैन-पैन घोषित किया और कोलकाता में लैंडिंग की अनुमति मांगी. विमान ने 13:51 बजे आग पर काबू पाने की सूचना दी और एक इंजन फेल होने के साथ कोलकाता की ओर आने की जानकारी दी. इसके बाद विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. विमान की जांच चल रही है. इस लैंडिंग के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. जांच के बाद ही आगे का कोई फैसला लिया जाएगा.

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें