‘सच्चाई को छिपाने की कोशिश…’, समंदर में वॉरशिप टकराने के बाद पाक के आरोपों पर भारत का जवाब, दिखाया आईना
MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत की ओर से रुख साफ किया. उन्होंने इस्लामाबाद पर सच्चाई छिपाने और टालमटोल रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
Follow Us:
15 सितंबर की शाम उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई थी. इस मामले में अब भारत ने पाकिस्तान की क्लास लगाई है और पाक के आरोपों को खारिज किया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की ओर से रुख साफ किया. उन्होंने इस्लामाबाद पर सच्चाई छिपाने और टालमटोल रवैया अपनाने का आरोप लगाया. रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि इस घटना में INS कोलकाता को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित है.
पाकिस्तान को दी नसीहत
ये टक्कर INS कोलकाता और पाकिस्तानी नौसैनिक पोत PNS हुनैन के बीच हुई थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया था. इस पर अब MEA ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है. रणधीर जायसवाल ने कहा,
#WATCH | Delhi: On Pakistan Navy vessel collides with Indian warship, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have seen Pakistan's response to the protest we lodged. This is the same old stalling we expected. We categorically reject the allegations and insinuations… pic.twitter.com/sa41GlaFUB
— ANI (@ANI) September 18, 2026Advertisement
‘हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घटनाएं हुई हैं, जिनके संबंध में मैं कुछ तथ्य स्पष्ट करना चाहता हूं. हमने अपने विरोध पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देखी है. हमेशा की तरह उनका जवाब टालमटोल वाला और सच्चाई को छिपाने का एक प्रयास है, जिसकी उनसे उम्मीद भी थी. हम अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं.’
पाकिस्तानी वॉरशिप गैर पेशेवर
रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को एक बार फिर आईना दिखाते हुए कहा, INS कोलकाता पश्चिमी अरब सागर में रूटीन तैनाती पर था. इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना के पोत PNS हुनैन ने समुद्र में गैर-पेशेवर और स्वीकार न करने वाला रवैया अपनाया, इसी के चलते यह घटना हुई. PNS हुनैन तेजी से आई और INS को टक्कर मारी. जिसके चलते यह हादसा हुआ.
पाकिस्तान ने किया नियमों का उल्लंघन
रणधीर जायसवाल ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान ने समुद्री नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा, PNS Hunain की खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना' से संबंधित समझौते के अनुच्छेद 10 का गंभीर उल्लंघन थी.
यह भी पढ़ें
वहीं, पाकिस्तान ने भारत के इस दावे का खंडन करते हुए कहा था कि भारतीय युद्धपोत ने अपने नौसैनिक पोत के पास आक्रामक युद्धाभ्यास की कोशिश की थी. पाक के इन आरोपों को भारत ने साफ तौर पर खारिज किया है. MEA प्रवक्ता ने कहा, इस घटना में INS कोलकाता को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया.