‘नकली संसद में PM बन जाते राहुल गांधी तो सोनिया गांधी को मिलती शांति’, अमित शाह का कांग्रेस पर करारा तंज
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में पदयात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा.
Follow Us:
इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद राजधानी दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर हैदराबाद तक 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत ताबड़तोड़ पदयात्राएं निकाल रही है. इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में पदयात्रा निकाली.
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल उस वक्त निजाम को न झुकाते, तो हैदराबाद आज भारत का हिस्सा नहीं होता.
राहुल जी, आपने दो दिन पहले जो मॉक पार्लियामेंट की थी, उसमें लीडर ऑफ ऑपोजीशन बनने की बजाय एक बार पीएम बन जाना था। क्योंकि असली पार्लियामेंट में तो आप कभी पीएम बन नहीं पाएंगे। - श्री @AmitShah पूरा देखें: https://t.co/hZjXaHGGPr
— BJP (@BJP4India) November 2, 2026
मॉक पार्लियामेंट को बताया नकली संसद
अमित शाह ने विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा. उन्होंने कहा, वो (विपक्ष) कहते हैं ये वोट बचाओ रैली है, लेकिन मैं कहता हूं कि ये वोट बचाओ रैली नहीं थी बल्कि घुसपैठिया बचाओ रैली थी. कांग्रेस SIR को रोककर देश की मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस को जितना जोर लगाना है, लगाने दो, BJP एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर ही दम लेगी. उन्होंने कहा,
‘विपक्ष ने मॉक पार्लियामेंट की थी, मुझसे अगर पूछा होता तो मैं कहता कि नकली पार्लियामेंट में आप विपक्ष के नेता बने बिना ही प्रधानमंत्री बन जाओ, क्योंकि असली पार्लियामेंट में राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, इसलिए नकली पार्लियामेंट में ही बन जाओ, सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती.’ उन्होंने कहा कि पूरी की पूरी कांग्रेस एंड कंपनी SIR को रोकने में लगी है, क्योंकि ये घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं, लेकिन BJP SIR के साथ मजबूती से खड़ी है. अब इस देश में वही वोट डालेगा, जो इस देश का नागरिक होगा. राहुल गांधी कहते हैं कि SIR के नाम पर 13 करोड़ लोगों के वोट काट दिए गए हैं, लेकिन यह झूठ है क्योंकि 13 करोड़ वोट में से सवा छह करोड़ वोट ऐसे हैं, जो दूसरी जगह रहने चले गए हैं, क्या किसी को दो जगह वोट देने का अधिकार मिल सकता है? इसमें से 2.8 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है. अब जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका वोट कटना लाजिमी है. इसमें से एक करोड़ वोट ऐसे हैं, जिनकी डुप्लीकेट एंट्री हैं, मतलब अगर एक व्यक्ति के दो वोट हों, तो एक वोट अपने आप ही रद्द हो जाता है. तीन करोड़ वोट ऐसे हैं, जो हैं ही नहीं. ये बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट हैं.
‘2014 में SIR नहीं था’
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि BJP एसआईआर के कारण ही चुनाव जीतती है, लेकिन 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, उस समय SIR नहीं हुआ था. 2019 में जीते, उस समय भी SIR नहीं हुआ था, लेकिन ये SIR की वजह से नहीं, भारत के मतदाताओं के कारण संभव हुआ है. इसी तरह से BJP एक के बाद एक सारे राज्यों में चुनाव जीतती आ रही है. राहुल गांधी ने दो दिन पहले मॉक पार्लियामेंट की थी, मुझसे अगर पूछा होता तो मैं कहता कि नकली पार्लियामेंट में आप विपक्ष के नेता बने बिना ही प्रधानमंत्री बन जाओ, क्योंकि असली पार्लियामेंट में राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, इसलिए नकली पार्लियामेंट में ही बन जाओ.
यह भी पढ़ें- जिस 'जन-सुनामी' की तस्वीर से Modi-Shah को घर भेज रही थी Congress, NMF Fact Check में बेनकाब हुआ उसका असली खेल!
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान रखते हैं और संविधान का सम्मान नहीं करते. संविधान के दायित्व का निर्वहन देश की पार्लियामेंट से होता है, लेकिन राहुल गांधी पार्लियामेंट चलने ही नहीं देते. हम पार्लियामेंट का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं, लेकिन वो नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें अराजकता फैलानी है. BJP जब भी चुनाव जीतती है तो वो कहते हैं कि EVM से जीते, लेकिन EVM खराब है तो रेवंत रेड्डी सीएम कैसे बन गए, केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश में आपकी सरकार कैसे आ गई? अगर ईवीएम इतना ही बुरा था तो शपथ नहीं लेनी चाहिए थी. जब ये चुनाव जीतते हैं तो कहते हैं कि लोगों ने जिताया और हारते हैं तो कहते हैं कि EVM ने हराया.
यह भी पढ़ें
BJP की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा विपक्ष की ‘वोट बचाओ’ रैली का जवाब है. जिसमें BJP अलग-अलग राज्यों में पदयात्रा निकाल रही है.