TMC विधायक कुणाल घोष पर फिर हुआ अंडों से हमला, कार में भी तोड़फोड़, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ममता बनर्जी के करीबी और TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडों से हमला किया गया है. उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए. इस दौरान कथित तौर पर गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई. घोष ममता शासन काल से ही बीजेपी पर हमलावर रहे हैं.
Follow Us:
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष पर एक बार फिर अंडा अटैक हुआ है. हुगली जिले के सेरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जाते समय उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर हमला हुआ, और तोड़फोड़ की गई. घोष ने इसका आरोप बीजेपी पर लगाया है.
ममता बनर्जी के करीबी कुणाल घोष पर अंडा अटैक
कुणाल घोष के मुताबिक, यह घटना उत्तरपाड़ा इलाके में हुई, जहां कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोकी और पत्थर के साथ ही अंडे फेंके. उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से गाड़ी की खिड़कियों पर भी वार किया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. कुणाल घोष ने कहा, "मैं ड्राइवर के बगल में बैठा था. मुझ पर पत्थर फेंके गए. मेरे शरीर में कांच के टुकड़े घुस गए."
आपको बता दें कि यह घटना उत्तरपारा इलाके में हुई, जहां कथित तौर पर काले झंडे लिए लोगों के एक ग्रुप ने घोष की गाड़ी को घेर लिया और गो बैक के नारे लगाए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग कुणाल घोष की गाड़ी को सामने से घेरकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. वह लगातार गो बैक के नारे लगा रहे हैं. उनके हाथों में अंडे और पत्थर हैं. कार के शीशे पर लगातार अंडे फेंके जा रहे हैं. दावा किया जा रहा कि इस हमले में गाड़ी के शीशे को भी नुकसान हुआ है. वहीं, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मुझे नजरबंद कर दिया गया है.
#WATCH | West Bengal: TMC MLA Kunal Ghosh says that eggs were hurled at his car and a group of people attacked the car while he was going to Serampore, Hooghly, for a rally of former CM Mamata Banerjee.
— ANI (@ANI) September 26, 2026
(Video Source: Kunal Ghosh) pic.twitter.com/yH6jvA5AOw
ममता बनर्जी के करीबी हैं कुणाल घोष!
इसके अलावा कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि यह हमला ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से किया गया था. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया गया और घटना के दौरान शीशे के टुकड़े उन्हें लगे. उन्होंने कहा, "वे मुझे बार-बार वापस जाने और ममता बनर्जी की सभा में न जाने के लिए कह रहे थे." पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कुणाल घोष ने कहा कि वे इस घटना को उजागर करने के लिए कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय, भवानी भवन जाएंगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस के हस्तक्षेप के बिना आगे बढ़ना मुश्किल होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे हमले तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को हतोत्साहित नहीं करेंगे.
#WATCH | West Bengal: TMC MLA Kunal Ghosh says that eggs were hurled at his car while he was going to Serampore, Hooghly, for a rally of former CM Mamata Banerjee.
— ANI (@ANI) September 26, 2026
(Video Source: Kunal Ghosh) pic.twitter.com/BRUMWmwofv
ममता बनर्जी ने नजरबंदी का लगाया आरोप!
यह भी पढ़ें
इस हमले की ममता बनर्जी ने सेरामपुर सभा के लिए रवाना होने से पहले निंदा की. उन्होंने दावा किया कि इस घटना के पीछे 'भाजपा के गुंडे' थे और इसे लोकतंत्र में अस्वीकार्य बताया. हालांकि, भाजपा के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का इस घटना से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने दावा किया कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी का नतीजा है. यह घटना सेरामपुर में ममता बनर्जी की जनसभा से ठीक पहले हुई, जिसमें कुणाल घोष भी शामिल होने जा रहे थे.