जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जब नाश मनुज पर छाता है...', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, PM मोदी की मिमिक्री पर मचा बवाल

इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी की मिमिक्री की। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा.

'जब नाश मनुज पर छाता है...', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, PM मोदी की मिमिक्री पर मचा बवाल
Image Source: IANS
Advertisement

देश की सियासत में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में कई बार ऐसी गलतियां सामने आ जाती हैं, जिनके चलते पार्टी की छवि जनता के बीच बेहतर होने के बजाय और धूमिल होती नजर आती है. ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है. दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स मंच पर पहुंचा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करता नजर आया. इस दौरान राहुल गांधी उसे देखकर आनंद लेते हुए दिखाई दिए. कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

दरअसल, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज, उनके विदेश दौरों के भाषणों और हालिया रैली में एक बुजुर्ग महिला से हुई बातचीत की नकल की. इसका वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़े: ‘सलमान खान पांखडी, बेवकूफ है…’, कैटरीना के सपोर्ट में आए एक्टर तो भड़कीं सोफिया हयात, ऐसे निकाली भड़ास

Advertisement

कांग्रेस के कार्यक्रम में हुआ बुजुर्ग महिला का अपमान

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उसे ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ बताया और कहा कि इसी वजह से वह हमेशा के लिए बाहर हो गई है. वहीं, मिमिक्री के दौरान पीएम मोदी की एक रैली में बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मांगे जाने वाली घटना का मजाक बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आपत्ति जताई. उन्होंने इसे बुजुर्ग महिला के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि एक ओर सम्मान और अपनापन है, जबकि दूसरी ओर बुजुर्ग मां का मजाक बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़े: योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

स्मृति ईरानी ने बोला तीखा हमला 

कांग्रेस की ओर से साझा किए गए वीडियो को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर रि-पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है.” बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें विपक्ष का नेता नहीं, बल्कि ‘ट्रोल्स का नेता’ बताया. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी इस मामले को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का अपमान किया गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटनाक्रम पर राहुल गांधी को घेरा. उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम छात्रों से जुड़ा था, तो राहुल गांधी को उनसे संवाद करना चाहिए था और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए था. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री करना और इस दौरान बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाया जाना उचित नहीं है.

Advertisement

बताते चलें कि इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. वहीं, बुजुर्ग महिला से जुड़े प्रसंग को लेकर भी बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई है. इस मामले पर सियासी बयानबाजी के बीच वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें