जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

श्रीगंगानगर में रेल ब्लास्ट से मचा हड़कंप! बाल-बाल बची पैसेंजर ट्रेन, ATS-BDS मौके पर पहुंची, साजिश की जांच शुरू

Sri Ganganagar Railway Track Blast: इस धमाके के जरिए ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी. गनीमत रही कि जिस ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है, वह सुरक्षित वहां से गुजर चुकी थी.

Author
04 Nov 2026
( Updated: 04 Nov 2026
08:56 AM )
श्रीगंगानगर में रेल ब्लास्ट से मचा हड़कंप! बाल-बाल बची पैसेंजर ट्रेन, ATS-BDS मौके पर पहुंची, साजिश की जांच शुरू
Image Source: IANS/ Screengrab
Advertisement

Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है.. यहां अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन (Anupgarh-Suratgarh railway line)पर जोरदार धमाका हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक के पास लगे सीमेंट के कई पिलर पूरी तरह टूटकर बिखर गए... घटना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया... शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस धमाके के जरिए ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी...हालांकि, गनीमत रही कि जिस ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है, वह सुरक्षित वहां से गुजर चुकी थी... घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, रेलवे प्रशासन, ATS और FSL की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी.

ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद हुआ धमाका

मिली जानकारी के अनुसार, जिस रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ, वहां से करीब 45 मिनट पहले एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी...ट्रेन के सुरक्षित निकलने के कुछ देर बाद ही अचानक तेज धमाका हुआ.... धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों तक सुनाई दी.. विस्फोट के कारण रेलव ट्रैक के पास लगे सीमेंट के कई पिलर पूरी तरह टूट गए... उनकी हालत देखकर धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है.. पिलर के अंदर लगा लोहे का सरिया भी बाहर निकल आया और आसपास बिछी गिट्टी दूर तक बिखर गई.'

दुर्गा पूजा पंडाल में नहीं बुलाया जा रहा...CM सुवेंदु का ममता और राहुल पर निशाना, कहा- घुसपैठियों को बचाने के लिए लड़ रहे

Advertisement

अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका

इस घटना को लेकर  चिंता की बात ये है कि जांच के दौरान ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश की आशंका सामने आई है... वहीं, बताया जा रहा है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन (Anupgarh-Bathinda train) को नुकसान पहुंचाने की योजना हो सकती थी...हालांकि, इस मामले में अभी जांच जारी है और साजिश के पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है... फिलहाल पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं...

ATS, बम निरोधक दस्ता और FSL की टीम जुटी जांच में

धमाके की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के SP हरिशंकर सहित पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं... इस के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो...

ATS की टीम और बम निरोधक दस्ता (Bomb disposal squad) भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया...वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं...श्रीगंगानगर के SP हरिशंकर के मुताबिक... घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी...बम निरोधक दस्ते (Bomb disposal squad) को भी बुलाया गया है.. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूतों को इकट्ठा किया... उन्होंने बताया कि जांच जारी है...फिलहाल सभी टीमें सबूतों के आधार पर ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है...

रेलवे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

Advertisement

इस घटना के बाद अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है.. रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं;..

यह भी पढ़ें

वहीं फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि धमाके से पहले ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी और किसी बड़े रेल हादसे (Rail Accident) की खबर सामने नहीं आई है... अब सभी की नजर जांच पर टिकी है...जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस धमाके के पीछे असली वजह क्या थी और क्या वाकई किसी ट्रेन को उड़ाने की साजिश रची गई थी..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें