जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'काशी विश्वनाथ के दर्शन की हिम्मत नहीं जुटा सके सपा सुप्रीमो', अखिलेश के वाराणसी दौरे पर BJP का हमला, कृष्ण जन्मभूमि पर पूछा स्टैंड

BJP प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा राज में काशी, मथुरा और अयोध्या को नजरअंदाज किया जाता था. उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि पर स्टैंड क्लियर करने की हिम्मत दिखाने की अखिलेश को चुनौती भी दी.

Author
04 Nov 2026
( Updated: 04 Nov 2026
10:49 AM )
'काशी विश्वनाथ के दर्शन की हिम्मत नहीं जुटा सके सपा सुप्रीमो', अखिलेश के वाराणसी दौरे पर BJP का हमला, कृष्ण जन्मभूमि पर पूछा स्टैंड
Dinesh Pratap Singh/ Akhilesh Yadav/ Image Source: IANS
Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज वो अखिलेश यादव सनातन की बात कर रहे हैं जिनकी राजनीति का आधार ही तुष्टीकरण है. उन्होंने कहा कि सपा राज में काशी, मथुरा और अयोध्या को नजरअंदाज किया जाता था. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव को सबसे पहले  बनारस के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. ये वही सपा है जिसने वाराणसी में हुए सीरियल ब्लास्ट के आतंकियों का मुकदमा वापस लेने की पैरवी की थी.

'कृष्ण जन्मभूमि पर अपना स्टैंड क्लियर करें अखिलेश'

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव बनारस गए तो काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन का साहस क्यों नहीं जुटा सके? उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव में हिम्मत है तो कृष्ण जन्मभूमि पर अपना रुख स्पष्ट करें. एक बार कहने का साहस जुटाएं कि वो चाहते हैं कि मथुरा में शाही मस्जिद के स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर जाते तो जाली टोपी वाले उन्हें दौड़ा देते’, ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा, कहा- अली-अली वाले, अब बजरंगबली बोल रहे

'आतंकियों के पैरोकार हैं अखिलेश यादव'

Advertisement

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि सपा ने सरकार में रहते हुए बनारस कचहरी और संकट मोचन मंदिर में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों के मुकदमे वापस लेने की पैरवी की थी. उन्होंने कहा कि काशीवासी ये कैसे भूल सकते हैं कि ये वही सपा है जिसने ज्ञानवापी में पूजा बंद कराई थी. अखिलेश यादव के मन में न भोलेनाथ हैं, न कृष्ण और न राम. वे औरंगजेब और बाबर के पैरोकार हैं और सनातन विरोधी हैं.

ये भी पढ़ें: तुर्की से भारत लाया गया इंटरनेशनल तस्कर सलीम इस्माइल डोला, गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार, 88 KG ड्रग जब्ती का है केस

यह भी पढ़ें

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि आज योगी राज में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है. उत्तर प्रदेश में टेंपल इकोनॉमी की चर्चा हो रही है. काशी कॉरिडोर बनने के बाद वहां से बड़े पैमाने पर राजस्व आ रहा है. मथुरा, अयोध्या और विंध्याचल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें