ये गैंगस्टर गाना नहीं था…’ मिर्जापुर में ‘शूरवीर’ सॉन्ग पर भड़के रैपर, बोले- ‘महाराणा प्रताप की बेइज्जती की’
Mirzapur The Movie Controversy: राजस्थान के म्यूजिशियन और रैपर रैपरिया बालम ने आरोप लगाया है कि उनके गाने ‘शूरवीर’ (Shoorver) को उनकी अनुमति के बिना फिल्म में इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस गाने को उन्होंने वीरता और शौर्य को सम्मान देने के लिए बनाया था, उसका इस्तेमाल गैंगस्टर और अपराध से जुड़े सीन में करना सही नहीं है.
Follow Us:
Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इन दिनों सिनेमाघरों में खूब कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसी बीच यह एक गाने को लेकर विवादों में फंस गई है. राजस्थान के म्यूजिशियन और रैपर रैपरिया बालम ने आरोप लगाया है कि उनके गाने ‘शूरवीर’ (Shoorver) को उनकी अनुमति के बिना फिल्म में इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस गाने को उन्होंने वीरता और शौर्य को सम्मान देने के लिए बनाया था, उसका इस्तेमाल गैंगस्टर और अपराध से जुड़े सीन में करना सही नहीं है.
‘शूरवीर’ को गैंगस्टर सीन से जोड़ने पर नाराजगी
रैपरिया बालम का कहना है कि ‘शूरवीर’ कोई गैंगस्टर सॉन्ग नहीं है. यह गाना वीर योद्धाओं और खास तौर पर महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस गाने को क्राइम और गैंगस्टर वाली कहानी के साथ जोड़ा जाएगा. उनके मुताबिक, गाने को ध्यान से सुनने पर शुरुआत से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि इसका मकसद योद्धाओं की बहादुरी और उनके बलिदान को दिखाना है.
View this post on InstagramAdvertisement
रैपरिया बालम ने एक वीडियो के जरिए भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी. बाद में बातचीत में उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर लीगल नोटिस भेजा गया है. उन्होंने इसे सिर्फ अपना निजी विरोध नहीं बताया. उनका कहना है कि महाराणा प्रताप को देश और खासकर राजस्थान में बेहद सम्मान के साथ देखा जाता है, इसलिए उनकी वीरता से जुड़े गाने का गलत संदर्भ में इस्तेमाल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है.
हिंदी वाले बयान पर घिरे शिव राजकुमार, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तो बोले- 'मुझसे गलती हुई', मांगी माफी
'गाना फिल्म से हटना चाहिए’
रैपरिया बालम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाया था कि ‘शूरवीर’ गाने को बिना इजाजत फिल्म में क्यों इस्तेमाल किया गया. उन्होंने साफ कहा कि यह गाना गैंगस्टर को महिमामंडित करने के लिए नहीं, बल्कि वीरता को सलाम करने के लिए बनाया गया है. उन्होंने फिल्म से इस गाने को हटाने की मांग भी की है.
उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह मंदिर में बजने वाले भजन को बार में बजाकर उसका संदर्भ बदलना सही नहीं होगा, उसी तरह वीरता को समर्पित गाने को भी गलत माहौल में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि यह किसी तरह का पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि गलत इस्तेमाल के खिलाफ उनकी लड़ाई है.
छह दिन में करीब 138 करोड़ की कमाई
विवाद के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन 16 करोड़, पांचवें दिन 15.60 करोड़ और छठे दिन 12.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह फिल्म ने छह दिनों में 137.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 164.48 करोड़ रुपये, जबकि दुनियाभर में कमाई 197.48 करोड़ रुपये बताई गई है.
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, रसिका दुग्गल और श्रिया पिलगांवकर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि गाने को लेकर उठे विवाद पर फिल्म की टीम आगे क्या कदम उठाती है.