जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोनम कपूर ने बताया दूसरे बेटे का यूनिक नेम, भगवान शिव और विष्णु से खास कनेक्शन, जानें नाम का मतलब

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वो पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने छोटे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है.

सोनम कपूर ने बताया दूसरे बेटे का यूनिक नेम, भगवान शिव और विष्णु से खास कनेक्शन, जानें नाम का मतलब
Image Credits:sonamkapoor/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने के सुख को इंजॉय कर रही हैं. बेटे के जन्म के बाद से ही हर कोई उसका नाम जानने के लिए उत्सुक था. एक्ट्रेस ने शनिवार को छोटे बेटे का नाम रिवील किया. 

सोनम ने बताया दूसरे बेटे का नाम

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वो पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने छोटे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, "उस दिव्य शक्ति की भावना में जिसने एक बार फिर हमारी जिंदगी को खूबसूरती से बदल दिया है. एकादशी के पवित्र दिन, भगवान विष्णु की कृपा से जन्मे हमारे दूसरे बेटे को हम एक खास आशीर्वाद मानते हैं, जैसे वह अपने बड़े भाई के साथ एक सुंदर और दिव्य जुड़ाव लेकर आया हो. रुद्रलोक कपूर आहूजा का बहुत प्यार और आभार के साथ हम स्वागत करते हैं.”

Advertisement

बेटे के नाम का अर्थ क्या है

उन्होंने अपने बेटे के नाम का अर्थ समझाते हुए लिखा, "वेदों में 'रुद्र' का अर्थ शक्तिशाली और साहसी होता है. वह शक्ति जो दुखों को दूर करती है और नई ऊर्जा, उपचार और बदलाव का प्रतीक है.”

सोनम ने छोटे बेटे के नाम का संबंध बड़े बेटे से जोड़ा

Advertisement

उन्होंने अपने बेटे के नाम का संबंध बड़े बेटे से जोड़ा. एक्ट्रेस ने लिखा, "रुद्र का संबंध वायु से भी माना जाता है, यानी उस जीवन शक्ति से जो हर जीव में बहती है, हमारे बड़े बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा है, जो जीवन और संरक्षण का प्रतीक है. “

सोनम कपूर ने बताया रुद्र के आने से जिंदगी हुई पूरी

एक्ट्रेस  ने आगे लिखा, "अब रुद्र के आने से ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी में एक सुंदर संतुलन पूरा हो गया हो. शक्ति और शांति, संरक्षण और परिवर्तन, दोनों साथ-साथ. हम दुआ करते हैं कि अपने नाम की तरह रुद्र भी निडर, दयालु, समझदार और उजाला फैलाने वाला बने. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से धन्यवाद- सोनम कपूर, आनंद अहूजा, वायु कपूर अहूजा और रुद्रलोक कपूर अहूजा.”

सोनम के पोस्ट पर फैंस ने किए रिएक्शन

Advertisement

सोनम के पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इमोजी शेयर कर कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी. एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा, "आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं.” इसके अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं. 

सोनम कपूर का वर्क फ़्रंट

बात करें सोनम कपूर के वर्क फ़्रंट की तो आखिरी बार वो फिल्म The Blind में नजर आई थी. जो जीयो सिनेमा पर स्ट्रीम हुई थी. एक्ट्रेस जल्द ही Battle for Bittora नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. सोनम कपूर ने साल संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से साल 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म से रणबीर कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में सलमान और राजी मुखर्जी भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें