जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

श्रीलंका में भारत को ‘सबसे गंदा’ कहने वालीं शहनाज बुरी फंसी, ट्रोलर्स ने एंटी नेशनल कहा तो एक्ट्रेस ने भी दिया जवाब

शहनाज का भारत को गंदा कहना लोगों को चुभ गया और अब शहनाज जमकर ट्रोल हो रही हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एंटी नेशनल’ जैसे कमेंट भी सुनने पड़ रहे हैं.

श्रीलंका में भारत को ‘सबसे गंदा’ कहने वालीं शहनाज बुरी फंसी, ट्रोलर्स ने एंटी नेशनल कहा तो एक्ट्रेस ने भी दिया जवाब
Source- Screengrab/Instagram/Shenaztreasury
Advertisement

एंकर, पूर्व एक्ट्रेस और अब व्लॉगर बनीं शहनाज ट्रेजरी इन दिनों सुर्खियों में हैं. वजह है उनका एक ट्रैवल व्लॉग. जिसमें उन्होंने भारत को ‘गंदा देश’ कह दिया. इसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं. 

फिल्म इश्क विश्क प्यार-व्यार से डेब्यू करने वालीं शहनाज ट्रेजरी अब ट्रैवलिंग से जुडे व्लॉग बना रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में श्रीलंका टूर के बारे में बताया. इस दौरान वहां के टूरिज्म फेसिलिटी और सफाई की जबरदस्त तारीफ की, इस मामले में उन्होंने श्रीलंका को इंडिया से न केवल बेहतर बताया बल्कि भारत को सबसे गंदा देश तक कह दिया. 

शहनाज को क्यों सुनना पड़ा एंटी नेशनल? 

शहनाज का भारत को गंदा कहना लोगों को चुभ गया और अब शहनाज जमकर ट्रोल हो रही हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एंटी नेशनल’ जैसे कमेंट भी सुनने पड़ रहे हैं. लोगों ने उन्हें आईना दिखाते हुए कहा, विदेश में घूम-घूमकर अपने देश की बुराई करना गलत है. 

शहनाज के वीडियो में क्या है? 

Advertisement

दरअसल, शहनाज श्रीलंका के एला रेलवे स्टेशन पर थीं. यहां की खूबसूरती के साथ-साथ उन्होंने सफाई पर भी बात की. वो रेलवे स्टेशन की सफाई से काफी इंप्रैस दिखीं. व्लॉग में वो कहती हैं, यहां विदेशी टूरिस्ट कितने सारे हैं, वजह सफाई है. इस दौरान शहनाज वहां रखे डस्टबीन भी दिखाती हैं. 

इस दौरान शहनाज श्रीलंका के टूरिज्म के आंकड़े और कमाई का डाटा भी शेयर करती हैं. वो कहती हैं, चलो स्वीकार कर लो कि भारत गंदा देश है. भारत गंदगी की वजह से टूरिज्म में पीछे जा रहा है. शहनाज के मुताबिक, भारत में गंदगी फैलाने पर फाइन लगाया जाना चाहिए. वे कहती हैं भारत में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं लेकिन सड़कों, मंदिरों, पहाड़ों और समुद्र किनारों पर इतना बुरी तरह से कचरा फैला रहता है कि वहां आकर विदेशी पर्यटकों का एक्सपीरियंस खराब हो जाता है.

शहनाज ने अपने पोस्ट में भी भारतीय लोगों की आदतों पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि आखिर भारत में लोग खुलेआम कचरा फेंकना और थूकना सामान्य क्यों मानते हैं? उन्होंने कहा कि असली देशभक्ति सिर्फ नारे लगाने या झंडा लहराने में नहीं, बल्कि अपने देश को साफ रखने में है. 

Advertisement

हालांकि शहनाज के इस वीडियो पर ट्रोलर्स के साथ उनके सपोर्ट करने वालों के कमेंट भी आ रहे हैं. जो उनकी बात से बिल्कुल सहमत दिखे. कई लोगों ने कहा, दूसरे देश में भारत को बदनाम कर रही हैं, तो कई ने यह भी कहा कि शहनाज की बात बिल्कुल सही है. लोगों को ये सच्चाई स्वीकार करनी ही पड़ेगी कि भारत में टूरिस्ट प्लेस गंदे रहते हैं. एक यूजर ने लिखा, लोगों को ये बात और सफाई का मुद्दा समझना पड़ेगा. 

ट्रोलिंग के बाद क्या बोलीं शहनाज? 

वहीं, सोशल मीडिया पर बुरी तरह तरह ट्रोल होने के बाद भी शहनाज ट्रेजरी अपने रुख पर कायम हैं. शहनाज ने लिखा, लोग उन्हें ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन वो अपनी बात पर कायम हैं. उन्होंने कहा भारत बहुत खूबसूरत देश है, लेकिन यहां अब भी लोग हर जगह थूकते और कचरा फैलाते हैं. उनका मानना है कि इसका इलाज सिर्फ भारी जुर्माना है.

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या से जलन में पद्मश्री जर्नलिस्ट ने कर दी हद पार, एक्ट्रेस के Cannes लुक पर की बॉडी शेमिंग, कंगना ने लगा दी क्लास

उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ऐसे लोग भारत की रक्षा नहीं कर रहे, बल्कि गलत आदतों को प्रमोट कर रहे हैं. ‘चलता है’ वाली सोच से निकलकर देश को खूबसूरत बनाना होगा. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 5
G
Guest (अतिथि)
G
Gaurav Chaturvedi
3 months ago

Indian people civic sense is just shitty,being an Indian myself, I 100% must say that untill Govt seriously FINE the glittering people who spit anywhere, throw plastic anywhere, must be HEAVILY FINED unless INDIA keep on Remaining DIRTY, SHITTY country and so modiji, please don't befool INDIANS to be a VISHWA GURU , first ask Indians to have attitude like VISHWA GURU

R
Raaghav Rai
3 months ago

For once I agree with one thing she said. There should be heavy fine for not only on the people who make the cities or roads dirty, but also on the traffic rule violations. Enough of infrastructure is required first to detect, identify and penalise the curlprits. However, first make the rules accordingly!!

R
RAJESH AGRAWAL
3 months ago

रंडी पतुरिया ऐसी बात कह सकती है। कोई ग्राहक उसके पास आया अच्छा पैसा दिया तो अच्छा हो गया, कोई कम दिया तो गंदा हो गया। लगता है भारतीय ग्राहक ने कम पैसा दिया और लंकाई ग्राहक ने ज्यादा पैसा दिया इसलिए ऐसा बोल रही है।

K
Kalyan Singh
3 months ago

Ye actoress nahi filmon me kaam karke randi, chhinal or deshdrohi ban gayi. Iski chal achal sampti sarkar jabt karke iski bhartiy nagrikta khatm kare or deshdroh ka case chalnaye.

A
Amit kr Sarkar
3 months ago

कहीं ये बिदेशी एजेंट तो नही है, सच्चाई तो देश मे रहकर बताई जा सकती है, सुधार का तो सही मे जरुरत है, पर विदेशी तो नही करेंगे, हम सब को मिलके से वारे सोचना होगा, रोड मैप बनाना होगा, आलोचना वहुत सहज़ होता है, काम करने होंगे, ये सब मुस्लिम हमारा देश का सन्मान के लिए कुछ नही करेंगे, इन्हे देश से प्यार नही।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें