जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ऐश्वर्या से जलन में पद्मश्री जर्नलिस्ट ने कर दी हद पार, एक्ट्रेस के Cannes लुक पर की बॉडी शेमिंग, कंगना ने लगा दी क्लास

मोटी हो गई, छोड़ देना चाहिए, गाल कुछ ज्यादा फूल गए... ऐसे कमेंट्स आम लड़कियों को ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय जैसीं एक्ट्रेस को भी सुनने पड़ते हैं. हैरत की बात तो ये है उन्हें ट्रोल करने वाली भी समाज की ऐसी ही ठेकेदार पत्रकार महिला हैं, जो पद्मश्री से सम्मानित हैं.

ऐश्वर्या से जलन में पद्मश्री जर्नलिस्ट ने कर दी हद पार, एक्ट्रेस के Cannes लुक पर की बॉडी शेमिंग, कंगना ने लगा दी क्लास
Source- IANS
Advertisement

हमेशा की तरह Cannes 2026 में भी सबकी निगाहें एक चेहरे पर टिक गईं, लोगों को जिस मोमेंट का इंतजार था वो थोड़ा समय लेकर जरूर आया, लेकिन आते ही छा गया. ये नाम है करोड़ों दिलों की धड़कन ऐश्वर्या राय का, जिन्होंने कान्स में अपने खूबसूरत और चार्मिंग अंदाज से एक बार फिर हैरान कर दिया, लेकिन हमेशा की तरह ट्रोलिंग गैंग इनके भी पीछे पड़ गई.

हैरत की बात ये है कि ऐश्वर्या को इस बार ट्रोल करने वाली एक महिला हैं, महिला भी कोई आम नहीं, बल्कि ये खास शख्सियत हैं जिन्हें बकायदा सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था. ये मोहतरमा हैं मृणाल पांडे, लेखिका और पत्रकार मृणाल पांडे, जिनका कथा संसार स्त्रियों पर आधारित रहता है, लेकिन वह ऐश्वर्या राय को बॉडी शेम करने से बाज नहीं आईं. 

ऐश्वर्या के Cannes लुक पर क्यों पीछे पड़ गईं महिला पत्रकार? 

Advertisement

दरअसल, ऐश्वर्या राय कान्स में अपने हर लुक में छा गईं. ब्लू, पिंक, व्हाइट उनका हर अंदाज बेहद दिलकश था. ऐश्वर्या की तारीफ में सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ गई. लेकिन मृणाल पांडे ने उनके लुक में से पिक की, उनकी उम्र और साइज, और फिर शुरू कर दिया उन्हें टारगेट करना.

एक यूजर ने ऐश्वर्या की तारीफ में लिखा, वह आज भी अपने लुक से हजारों आलिया, जान्हवी और अदिति राव हैदरी को खा सकती हैं, 

इस पर मृणाल पांडे ने कहा, उनका ब्लोटिंग फेस और चलने का अंदाज दिखा रहा है कि वो कितना खाने लगी हैं.

Advertisement

एक और कमेंट में मृणाल लिखती हैं ‘इस बार ऐश्वर्या का सहज सौंदर्य घट गया है. गाल कुछ ज्यादा फूले दिख रहे हैं.’ मृणाल का ओछा कमेंट ऐश्वर्या के ब्लू गाउन वाले लुक पर आया. जब रेड कार्पेट पर चारों ओर ऐश्वर्या-ऐश्वर्या की आवाज गूंज रही थी. 

इतना ही नहीं ऐश्वर्या के बेटी अराध्या को कान्स में साथ लाने से भी मृणाल पांडे को चिढ़ मच गई. वह इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से बाज नहीं आईं. उन्होंने लिखा, ‘गुलाबो की सिताबो’ एक और कमेंट में लिखती हैं, अब समय आ गया है कि ऐश्वर्या अपनी लड़की को जाने दें और उसे अपना जीवन यापन करने का अपना तरीका खुद खोजने दें. 

क्या मृणाल पांडे की ऐसी तुच्छ सोच और प्रभावशाली महिलाओं को  टारगेट करने की आदत, उनको मिले पद्मश्री को जस्टिफाय कर रही है? ये तो वही हो गया, जिन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला वही देश को सुलगा रहे हैं. जो खुद उम्रदराज हैं, औरतों की हितैषी बनती हैं, सामाजिक बुराईयों और रुढ़िवाद पर लिखती हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय से जलन में उनको उन्हीं के लुक से कंपेयर करके बुरी तरह बॉडी शेम कर रही हैं. ऐश्वर्या को तो उनकी ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन फैंस ने उन्हें घेर डाला. एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने भी ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया. 

Advertisement

ऐश्वर्या की ट्रोलिंग पर कंगना रनौत ने कैसे की बोलती बंद? 

कंगना रनौत ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐश्वर्या राय की तस्वीर शेयर की. इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘फैशन और स्टाइल इंसान की अपनी पहचान और खुद को जाहिर करने का तरीका होता है. हर व्यक्ति अपनी जिंदगी और सोच को अपने तरीके से दिखाता है. कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने या खुश करने की जिम्मेदार नहीं है.’

कंगना आगे लिखती हैं, ‘ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जिन्हें उन्हें किसी और तरह देखना है, वो पहले खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है. वो यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं, वो शानदार हैं. अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए. धन्यवाद.’

यह भी पढ़ें

वहीं, सोशल मीडिया पर इसके बाद ओबेसिटी की भी चर्चा हो रही है. लोग लिख रहे हैं, कि हो सकता है ऐश्वर्या राय ओबेसिटी (Obesity) का शिकार हों, जिसमें शरीर में हद से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है और कम खाने के बावजूद नहीं हटती, ये एक तरह ही डिजीज है जो हार्मोनल इंबैलेंस से भी हो सकती है. लेकिन शायद मृणाल पांडे खुद नॉट सो फिट होते हुए भी ट्रोलिंग करने की हिम्मत रखती हैं. शायद वे समझती हैं कि ऐश्वर्या को ट्रोेल करके वह अपना प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग कर लेंगी, कम से कम चर्चा में तो रहेंगी ही. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें