×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ये हमेशा विक्टिम कार्ड...', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं रानी चटर्जी, 'पत्नी को बहन' बनाने वाले बयान पर सुनाई खरी खोटी

Bihar Election 2025: रानी चटर्जी ने खेसारी द्वारा 'पत्नी' और 'बहन' को लेकर दिए बयान को विक्टिम कार्ड प्ले करना बताया है. रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें खेसारी लाल यादव बिहार की सुरक्षा और रिश्तों पर बात कर रहे हैं.

'ये हमेशा विक्टिम कार्ड...', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं रानी चटर्जी, 'पत्नी को बहन' बनाने वाले बयान पर सुनाई खरी खोटी
Advertisement

Bihar Assembly Election 2025: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी  ( Rani Chatterjee)  अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. अब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को खरी-खरी सुनाई है. 

रानी चटर्जी ने खेसारी पर कसा तंज

रानी चटर्जी ने खेसारी द्वारा 'पत्नी' और 'बहन' को लेकर दिए बयान को विक्टिम कार्ड प्ले करना बताया है. रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें खेसारी लाल यादव बिहार की सुरक्षा और रिश्तों पर बात कर रहे हैं. खेसारी कहते हैं, "मैं अपनी पत्नी से घर में बहुत प्यार भी करता हूं, लेकिन जब बाहर जाता हूं, तो एक भाई की तरह जाता हूं कि इस बहन की सुरक्षा करनी है.”

‘ये हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं’

Advertisement

सिंगर के इस बयान को बहुत वायरल किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनने शुरू हो चुके हैं. इसी बयान वाले वीडियो को री-पोस्ट कर रानी चटर्जी ने खेसारी पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "मतलब पति बनकर आप सुरक्षा नहीं कर सकते? क्या बकवास है, हे भगवान, ये सब क्या सुनना पड़ रहा है. खेसारी जी, मतलब कितनी बकवास. इन्हें कोई अच्छा सलाहकार दे दिया जाए, जो इनको बता सके कि इंटरव्यू में क्या बोलना चाहिए. ये हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं.”

पवन सिंह ने भी साधा था निशाना

Advertisement

इससे पहले इसी बयान को लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) भी खेसारी को आड़े हाथ ले चुके हैं. उन्होंने मीडिया के सामने कहा था कि “खेसारी लाल यादव की कोई गारंटी नहीं है, कब बीवी को बहन बना लें और कब बहन को बीवी बना लें. उनकी बात और घोड़े की बात में कोई फर्क नहीं है.”

साथ में फिल्में नहीं करते खेसारी-रानी

बता दें कि रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव एक समय पर बहुत अच्छे को-स्टार हुआ करते थे, लेकिन दोनों के बीच विवाद की खबरें आईं और दोनों ने स्क्रीन पर साथ दिखना बंद कर दिया. रानी ने खेसारी और आकांक्षा पुरी के जिम वीडियो को भी रोस्ट किया था और कहा था कि "ऐसे जिम कौन करता है? जिम तो हर कोई करता है, लेकिन ऐसा आज तक नहीं देखा. “

Advertisement

रानी चटर्जी का वर्क फ़्रंट 

इसके साथ ही रानी चटर्जी नई फिल्मों की शूटिंग में भी बिजी हैं. उन्होंने हाल ही में 'यूपी वाली बिहार वाली' फिल्म की शूटिंग शुरू की है.  

उन्होंने फिल्म के सेट से पूजा-पाठ की वीडियो भी पोस्ट की थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें