‘तब भी मराठी भाषा नहीं सीख पाया…’, मराठी भाषा विवाद में संजय दत्त की एंट्री, भिड़ गए विधायक और मंत्री!
महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर विवाद थमनें का नाम नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र में ऑटो चालकों को मराठी सीखने का ऑर्डर मिला तो मामला और गर्मा गया. अब इस विवाद के बीच एक्टर संजय दत्त का बयान भी काफी चर्चा में है.
Follow Us:
Sanjay Dutt Statement on Marathi Language: मराठी भाषा को लेकर महाराष्ट्र में आए दिन कोई-न-कोई विवाद होता रहता है, ऐसे में एक और विवाद का सामने आना कोई नई बात नहीं है. अब इस पर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बयान ने नई बहस छेड़ दी.
दरअसल, मुंबई के ठाणे में मंत्री प्रताप सरनाइक ने दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें संजय दत्त भी शामिल हुए थे. यहां उन्होंने मराठी भाषा पर चल रहे विवाद को लेकर बयान दिया था. संजय दत्त ने कहा था, ‘मैं 6 साल तक येरवडा जेल में रहा, तब भी मराठी भाषा नहीं सीख पाया. संजय दत्त के इतना कहते ही उनके बगल में खड़े शिवसेना गुट के मंत्री प्रताप सरनाइक हंसने लगे.
संजय दत्त के बयान पर BJP विधायक ने जताई नाराजगी
संजय दत्त की बात को मंत्री सरनाइक ने तो टाल दिया लेकिन कई BJP नेता नाराज हो गए. BJP विधायक नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाइक पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कलाकार मराठी नहीं जानता तो उस पर आप हंसते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आम रिक्शा चालकों पर मराठी भाषा बोलने को लेकर दवाब बनाया जाता है, उन्हें धमकाया जाता है.’
इस दौरान उन्होंने प्रताप सरनाइक से पूछा, ‘यह कैसा न्याय है?” आगे उन्होंने कहा, ‘इनकी कथनी और करनी में अंतर है. एकनाथ शिंदे ने उन्हें कभी कुछ करने नहीं दिया. डमी मंत्री की जरूरत है, इसलिए वे हैं.’
क्या है विवाद की वजह?
हाल ही में महाराष्ट्र में सभी ऑटो चालको को मराठी भाषा सीखने की नसीहत दी गई है, उन्हें मराठी सीखने के लिए वक्त भी दिया गया है, ताकि वह मराठी समझ और बोल सकें. यह नसीहत खासकर उन ऑटो चालकों के लिए है, जो दूसरे राज्यों से आकर महाराष्ट्र में ऑटो चलाते हैं. न सिर्फ ऑटो चालक, बल्कि काम की तलाश में दूसरे राज्यों से आए और भी बहुत से प्रोफेशन के लोगों के साथ महाराष्ट्र में ऐसा ही व्यवहार किया जाता है.
यह भी पढ़ें- हनुमान अंश' पर सियासत, कांग्रेस ने लगाया धर्म की राजनीति का आरोप, बीजेपी ने सिखा दिया सबक
खासकर राज ठाकरे की पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) मराठी भाषा को मुद्दा बनाते हुए प्रवासियों को निशाने पर लेती है. हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं. जिसमें मराठी न बोलने पर लोगों के साथ MNS ने मारपीट की.
मंत्री सरनाइक ने नरेंद्र मेहता पर साधा था निशाना
यह भी पढ़ें
इस विवाद से एक दिन पहले मंत्री सरनाइक ने नरेंद्र मेहता पर निशाना साधा था. हालांकि इस दौरान उन्होंने MLA का नाम नहीं लिया था. इसी का पलटवार अब नरेंद्र मेहता ने करते हुए संजय दत्त के बहाने प्रताप सरनाइक को जवाब दिया.