जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रामायण की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने 'श्रीराम' की नगरी अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, बोले- इसने मुझे चुना, बुला रही थी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. वहीं इस बीच एक्टर अयोध्या के नए निवासी बन गए हैं. उन्होंने सरयू नदी के पास जमीन खरीदी है, जिसकी रजिस्ट्री पूरी हो गई है.

रामायण की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने 'श्रीराम' की नगरी अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, बोले- इसने मुझे चुना, बुला रही थी
Image Credits: IANS/Ranbir Kapoor/instagram
Advertisement

अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से ही यहां पर जमीन खरीदने की होड़ मची है. इसी कड़ी में एक्टर रणबीर कपूर ने भी जमीन ले ली है. सब-रजिस्टार सहायक संगीता उपाध्याय ने आईएएनएस के साथ बातचीत की. 

 रणबीर ने कितने करोड़ में खरीदी ज़मीन 

इस दौरान उन्होंने बताया कि एक्टर ने एक डेवलपर के जरिए सरयू नदी के पास 198.26 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा है. उन्होंने कहा, "अयोध्या के माझा तिवरा में कल, यानी कि 14 मई को सफलतापूर्वक रजिस्ट्री सम्पन्न की गई.”

उन्होंने बताया कि एक्टर ने इस क्षेत्र के लिए कुल 2 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान किया है. इस जमीन को खरीदने के लिए एक्टर स्वयं नहीं आए थे, बल्कि उनका एक प्रतिनिधि था, जिसने डेवलपर के माध्यम से खरीदी थी. यह उनकी पहली जमीन है. रजिस्ट्री हो गई है. 

अमिताभ बच्चन भी यहां ज़मीन ख़रीद चुके हैं 

Advertisement

बता दें कि अयोध्या में जमीन खरीदने वाले सितारों की लिस्ट में रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल है. इसी साल अमिताभ ने अयोध्या में 35 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी है. इससे पहले मई 2025 में उन्होंने 'द सरयू' प्रोजेक्ट के पास करीब 40 करोड़ रुपए में जमीन लिया था. वहीं, साल 2024 में उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में 10 हजार वर्ग फुट जमीन 14.5 करोड़ रुपए में खरीदी थी. 

‘अयोध्या ने मुझे चुना है. यह नगरी मुझे बुला रही थी’

ज़मीन खरीदने के बाद रणबीर कपूर ने एक बातचीत में कहा, “अयोध्या ने मुझे चुना है. यह नगरी मुझे बुला रही थी और मैंने इस पुकार का जवाब दिया है.अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से समाई हुई है. सरयू स्थित यह जमीन मेरे लिए इसे अपने परिवार की विरासत का हिस्सा बनाने का जरिया बन गई.”

Advertisement

रणबीर ने किसके प्रोजेक्ट में निवेश किया है

बता दें कि यह जमीन एक्टर के परिवार के लिए विरासत के रूप में होगी. रणबीर ने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के इस प्रोजेक्ट में निवेश किया है, जो सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला लैंडमार्क डेवलपमेंट है. यह प्रोजेक्ट 35 से ज्यादा लग्जरी लाइफस्टाइल सुविधाओं, बड़े क्लब हाउस और 5 एकड़ में फैले पूर्ण शाकाहारी लग्जरी होटल ‘द लीला’ से सुसज्जित है. 

भगवान राम के रोल मे दिखेंगे रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही महाकाव्य 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. इस महाकाव्य में उनके साथ साई पल्लवी माता सीता के रोल में होंगी. वहीं, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में, सनी देओल श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे.वहीं, रवि दुबे श्रीरामचंद्र के अनुज लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे. 

कब रिलीज़ होगी रामायण?

Advertisement

यह भी पढ़ें

रामायण को दो पार्ट में बनाया जाएगा, फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 दीवाली पर रिलीज होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दोनों पार्ट्स को लगभग 4000 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें