जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'रामायण' के ट्रेलर ने पाकिस्तान में मचाया डंका, प्रभु राम-रावण का मुरीद हुआ पड़ोसी देश, दिए ऐसे रिएक्शन

रामायण को लेकर ना सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान के दर्शक भी इस ट्रेलर को देखकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं. पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर माविया उमर फारुकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर देखकर अपना रिएक्शन शेयर किया है

'रामायण' के ट्रेलर ने पाकिस्तान में मचाया डंका, प्रभु राम-रावण का मुरीद हुआ पड़ोसी देश, दिए ऐसे रिएक्शन
Image Credits: iamnamitmalhotra/Instagram/Sony music/you tube grab
Advertisement

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म रामायण का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार किया जा रहा था, जो कि अब रिलीज़ हो गया है, और अब इसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

रामायण पर क्या बोला पाकिस्तान 

रामायण को लेकर ना सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान के दर्शक भी इस ट्रेलर को देखकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं.  पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर माविया उमर फारुकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर देखकर अपना रिएक्शन शेयर किया है. उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर मैं कहूंगा कि ‘रामायण’ का ट्रेलर आ चुका है, लेकिन ये सोचने वाली बात है कि भारत और बॉलीवुड के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है.फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ बताया जा रहा है और ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि इसे बहुत बड़े लेवल पर बनाया गया है. VFX बहुत महंगा लग रहा है, इसके लिए हॉलीवुड के लोगों को भी बुलाया गया है. ये भारतीय सिनेमा और हिंदू धर्म का इतिहास है, लेकिन एक पाकिस्तानी होते हुए भी मैं कह रहा हूं कि ट्रेलर देखकर मैं एक्साइटेड हो गया हूं.”

‘कितनी शानदार कैमरा क्वालिटी और गहराई है’

Advertisement

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने आगे यश और रणबीर कपूर की एंट्री सीन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारतीय सिनेमा में इससे पहले इतनी बड़ी बजट की फिल्म बनी होगी. ट्रेलर देखकर ही समझ आता है कि कितनी शानदार कैमरा क्वालिटी और गहराई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर और यश में से एक्टिंग में कौन आगे निकलता है.”

वैसे कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट में उन्हें सुधारते हुए कहा कि फिल्म का बजट 1000 करोड़ नहीं बल्कि करीब 4000 करोड़ बताया जा रहा है. 

पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान

Advertisement

एक और पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की.  उन्होंने कहा, “रावण का लुक बहुत ही जबरदस्त है. ट्रेलर कमाल का है. एनिमेशन, CGI और स्टंट्स सब बहुत अच्छे हैं. हर सीन देखकर ‘वाह’ निकल रहा है.”

वहीं, एक अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा, “रावण और रणबीर कपूर की एंट्री शानदार है. सीता की एंट्री बहुत खूबसूरत है, वो बहुत दिव्य लग रही हैं. ‘रामायण’ में हमें बहुत सी नई चीजें देखने को मिलेंगी. यश का लुक भी बहुत अच्छा है. ट्रेलर कमाल का है.”

रामायण की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी. इन दोनों के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Advertisement

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें