जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अब नहीं करूंगी आइटम सॉन्ग…’, ‘सरके चुनर’ विवाद के बाद नोरा फतेही ने पकड़े कान, महिला आयोग से मांगी माफी

Sarke Chunar Song Controversy: 'सरके चुनर' विवाद के बाद नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह की 'आइटम सॉन्ग' न करने की बात कही है.

Author
07 May 2026
( Updated: 07 May 2026
04:23 PM )
‘अब नहीं करूंगी आइटम सॉन्ग…’, ‘सरके चुनर’ विवाद के बाद नोरा फतेही ने पकड़े कान, महिला आयोग से मांगी माफी
Image Source: IANS/Deepak Kumar
Advertisement

कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिरीं अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं. आयोग के समक्ष अभिनेत्री ने अपनी बात रखते हुए न केवल गलती स्वीकार की बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ा फैसला भी लिया.

नोरा ने विवाद पर मांगी माफी

नोरा ने राष्ट्रीय महिला आयोग के बाहर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश करना नहीं था. नोरा ने कहा, "मैं अपने किए पर माफी मांगती हूं, मेरा उद्देश्य किसी की भी भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. मैं बस एक ऐसी स्थिति में फंस गई थी, जहां चीजें विवादित हो गईं. एक कलाकार होने के नाते मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं”.

Advertisement

अनाथ लड़कियों की पढ़ाई उठाया जिम्मा

उन्होंने महिला आयोग के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि आयोग ने उनकी बात को बहुत ही दयालुता और संवेदनशीलता के साथ सुना. नोरा ने कहा, "हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है, सारी बातें लिखित में पूरी कर ली है. अब हमने फैसला किया है कि हमें समाज के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहिए. इसी सोच के साथ हमने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है. धन्यवाद”.

संजय दत्त भी इस मामले में महिला आयोग से मांग चुके हैं माफी

Advertisement

इससे पहले इसी मामले में संजय दत्त भी 27 अप्रैल को महिला आयोग के सामने पेश हुए थे. सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने भी आयोग से माफी मांगी थी और सामाजिक कल्याण तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया था.

‘सरके चुनर’ गाने पर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी

यह भी पढ़ें

बता दें कि फिल्म के गाने 'सरके चुनर' के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की भारी नाराजगी देखने को मिली थी. कई लोगों ने आरोप लगाया था कि इस तरह के गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जबकि कुछ लोगों ने कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए थे. बढ़ते विवाद को देखते हुए आयोग ने नोरा फतेही को नोटिस भेजा और व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर सफाई देने के लिए कहा था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें