जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोनम वांगचुक का समर्थन कर बुरे फंसे ऋतिक रोशन, मोदी सरकार से ले बैठे पंगा, लोगों ने लगा दी क्लास

बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया है, कुछ ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर तो कुछ सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं. हाल ही में ऋतिक रोशन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर उनका सपोर्ट किया है.

सोनम वांगचुक का समर्थन कर बुरे फंसे ऋतिक रोशन, मोदी सरकार से ले बैठे पंगा, लोगों ने लगा दी क्लास
Image Credits:IANS/Qamar Sibtain
Advertisement

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल में बैठे थे, जिसकी वजह से लगातार उनकी बिगड़ती जा रही थी. हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वांगचुक पिछले 20 दिनों से NEET जैसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे. 

सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या बोले ऋतिक 

बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने  सोनम वांगचुक का समर्थन किया है, कुछ ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर तो कुछ ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें अपना समर्थन दिया है. हाल ही में ऋतिक रोशन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर उनका सपोर्ट किया है. 

ऋतिक रोशन ने लीसा रे का एक पोस्ट रीशेयर किया है, जिसमें वांगचुक कथित पेपर लीक को लेकर लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाते नज़र आ रहे हैं.  वीडियो में वांगचुक कहते हैं, “आप कब जागेंगे? बीस बच्चे अपनी जान दे चुके हैं. उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की, इन परीक्षाओं की ईमानदारी से तैयारी की. और वो परीक्षाएं भी धांधली से भरी हैं. ऐसे मामले सिर्फ छात्रों और उनके परिवारों को ही नहीं तोड़ते, बल्कि इसके बड़े नतीजे भी हो सकते हैं, क्योंकि इससे अयोग्य लोग डॉक्टर और इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पेशों में पहुंच सकते हैं.”

Advertisement

‘यह बात सच लगती है’

ऋतिक रोशन ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘यह बात सच लगती है. मुझे छात्रों के उस दर्द का एहसास हुआ था, जब मैंने अपनी एक फिल्म में एक शिक्षक का किरदार निभाया था.” बता दें कि आमिर ने साल 2019 मे आई फिल्म सुपर 30 में गणित के शिक्षक आनंद कुमार का रोल निभाया था. इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था. 

ऋतिक रोशन पर भड़के लोग

अब जिस तरह से ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का समर्थन कर सरकार का विरोध किया है, उसके बाद से ही एक्टर बुरे फँस गए हैं. सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,  “Hrithik का करियर खत्म हो गया है. उनका फ़ैन होने के नाते, बिना सच्चाई और प्रोपेगैंडा को जाने उनके बेवकूफ़ी भरे पोस्ट और समर्थन को देखना वाकई दुखद है.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तैयार हो जाइए. कंगना का जवाब आने वाला है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “अब मुझे सच में जानने की उत्सुकता है कि इन सब को कौन स्पॉन्सर कर रहा है? जब तक बहुत सारा पैसा न हो, वे इतने छोटे-मोटे मामलों के लिए मुँह नहीं खोलेंगे.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “लेकिन उन्होंने कभी भी हमारे उन सैनिकों के बारे में कुछ पोस्ट नहीं किया जिन्होंने आतंकवादी हमलों या सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई, क्योंकि उस समय इसके पीछे उनका प्रिय देश पाकिस्तान था.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “6 उंगलियां होने के बावजूद, वह टाइप नहीं कर सकता. उसकी गर्लफ्रेंड सना तय करती है कि क्या लिखना है. दाऊद का एक आम पे-रोल कर्मचारी.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा “ऋतिक की फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, इसलिए वे कुछ ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,” वह अपनी बेवकूफ़ाना फ़िल्मों की तरह ही सबसे बेवकूफ़ एक्टर है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा “पहलगाम हमला हुआ था तब किधर मर गया था.”

Advertisement

ऋतिक रोशन का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

बात करें ऋतिक रोशन के वर्क फ़्रंट की तो एक्टर पिछले साल व़ॉर 2 में नज़र आए थे. हालांकि ये फिल्म ब़ॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं चल पाई थी. वहीं इस साल वो आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में केमियो करते नज़र आए थे. जिसे काफी पसंद किया गया था. हालांकि फ़िलहाल एक्टर सरकार के ख़िलाफ़ विरोध जताकर बुरे फँस गए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें