जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धर्म परिवर्तन पर हिमांशी का खुलासा पड़ा भारी? आसिम से ब्रेकअप के बाद मस्जिद जाने के पुराने पोस्ट हुए वायरल

Himanshi Khurana: आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते और उस दौरान धर्म को लेकर हुई बातचीत पर हिमांशी ने हाल ही में खुलकर बात की थी. उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

धर्म परिवर्तन पर हिमांशी का खुलासा पड़ा भारी? आसिम से ब्रेकअप के बाद मस्जिद जाने के पुराने पोस्ट हुए वायरल
Image Source: Himanshi Khurana/Instagram
Advertisement

Himanshi Khurana: अभिनेत्री हिमाशी खुराना एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं. आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते और उस दौरान धर्म को लेकर हुई बातचीत पर हिमांशी ने हाल ही में खुलकर बात की थी. उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग हिमांशी की बात को उनके निजी अनुभव के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट खंगालने शुरू कर दिए हैं. इसके बाद कुछ लोग उन पर सिर्फ सुर्खियों में आने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं.

पुराने पोस्ट ने फिर खींचा लोगों का ध्यान

हिमांशी के बयान के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने उनका एक पुराना पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद मामला और गरमा गया. यूजर का दावा है कि अगस्त 2024 में हिमांशी ने मदीना की मस्जिद-ए-कुबा से जुड़ी एक तस्वीर अपनी स्टोरी पर शेयर की थी. इस पोस्ट को उनके और आसिम के ब्रेकअप के बाद की टाइमलाइन से जोड़ते हुए यूजर ने सवाल किया कि अगर रिश्ता खत्म हो चुका था, तो हिमांशी उस समय भी इस तरह की धार्मिक जगह से जुड़ी पोस्ट क्यों कर रही थीं.

हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी यूजर की तरफ से किया गय दावा अपने आप में पक्की पुष्टि नही माना जा सकता. फिर भी इस पोस्ट लोगों को अपनी-अपनी राय रखने का मौका दे दिया. देखते ही देखते हिमांशी के पुराने पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने लगीं और लोग उनके हालिया बयान को उनके पुराने सोशल मीडिया कंटेंट से जोड़कर देखने लगे.

Advertisement

कुछ लोगों ने हिमांशी को किया ट्रोल

हिमांशी की बात सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर जमकर निशाना साधा. कुछ लोगों का कहना है कि हिमांशी अब अपने पुराने रिश्ते को दोबारा चर्चा में लाकर लाइमलाइट हासिल करना चाहती हैं.. इसी बहस के बीच कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘फेम डिगर’ तक कह दिया.
एक यूजर ने हिमांशी की पुरानी दुबई यत्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान उन्होंने हिजाब पहनकर तस्वीरें शेयर की थी. यूजर ने यह भी दावा किया कि आसिम ने उन्हें कभी किसी चीज के लिए मजबूर नहीं किया था. इसके साथ ही उसने हिमांशी की लोकप्रियता को भी आसिम के साथ उनके रिश्ते से जोड़ने की कोशिश की. हालांकि, ये बातें सोशल मीडिया यूजर्स की राय और आरोप हैं, इन्हें स्थापित तथ्य के तौर पर नहीं देखा जा सकता.

धर्म बदलने की बात पर क्या बोली थीं हिमांशी?

दरअसल, पूरा विवाद एक पॉडकास्ट में हुई बातचीत के बाद शुरू हुआ. पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी से उन खबरों के बारे में सवाल किया गया था, जिनमें कहा जाता रहा है कि आसिम रियाज के साथ रिश्ते के दौरान वह धर्म बदलने के बारे में सोच रही थीं.
इस सवाल पर हिमांशी ने ‘कन्वर्जन’ शब्द को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने समझाया कि उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें बताते थे और चाहते थे कि वह उन बातों को समझें. हिमांशी के मुताबिक, उनसे अपने पार्टनर के धर्म को समझने और उसकी अच्छी चीजों को स्वीकार करने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन वह खुद उस समय इसके लिए तैयार नहीं थीं.

हिमांशी ने इस बातचीत में आसिम का नाम सीधे नही लिया, लेकिन उनके बयान को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गय. इसके बाद सोशल मीडिया पर आसिम और हिमांशी के पुराने रिश्ते की बातें फिर से सामने आने लगीं.

हिमांशी ने किसी जबरदस्ती से किया इनकार

इस पूरे मामले में एक बात हिमांशी ने साफ तौर पर कही थी कि उनके साथ किसी तरह का बुरा व्यवहार नहीं हुआ था. यानी उन्होंने अपने अनुभव को जबरदस्ती या दुर्व्यवहार के रूप में पेश नहीं किया. उनकी बात मुख्य रूप से इस बात को लेकर थी कि रिश्ते में रहते हुए धर्म को लेकर दोनों की सोच और अपेक्षाएं अलग थीं और वह उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थीं.
यही बात इस पूरे विवाद को थोड़ा अलग बनाती है. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनके बयान को गंभीरता से लेकर उनके अनुभव को समझने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके पुराने पोस्ट के आधार पर उनकी बात और उनकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं.

धर्म परिवर्तन पर हिमांशी का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, फिर डिलीट की स्टोरी

आसिम और हिमांशी का रिश्ता फिर बना चर्चा का मुद्दा

Advertisement

यह भी पढ़ें

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा में रहा था. दोनों की जोड़ी को फैंस से काफी प्यार मिला और दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से भी स्वीकार किया था. समय के साथ दोनों अलग हो गए, लेकिन अब हिमांशी के हालिया बयान ने एक बार फिर उस पुराने रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.
फिलहाल इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा हिमांशी के पुराने पोस्ट और उनके नए बयान के बीच तुलना को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं, लेकिन किसी की पुरानी तस्वीर या पोस्ट देखकर उसकी निजी सोच या किसी बयान के पीछे की मंशा तय करना सही नहीं होगा. हिमांशी ने जो अनुभव साझा किया है, वह उनकी अपनी कहानी है, जबकि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोप अलग-अलग यूजर्स की राय हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें