जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग? मुंबई की फिल्म सिटी में मचा हड़कंप

मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग सेट पर लगी आग मौके पर हड़कंप मच गया और अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह सेट डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग? मुंबई की फिल्म सिटी में मचा हड़कंप
Image Credit: IANS
Advertisement

सोमवार शाम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बने एक अस्थायी सेट पर आग लग गई. सेट पर आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और अफरातफरी मच गई. यह आग रिलायंस मीडियावर्क्स के पास, प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने सेट पर लगी.

मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग सेट पर लगी आग

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4:02 बजे मिली और इसे लेवल-वन की घटना माना गया. आग लगभग अस्थायी पीसीआर यूनिट तक ही सीमित रही.

Advertisement

कई सामान आग की चपेट में

आग से इलेक्ट्रिकल वायरिंग, बिजली के उपकरण, केबल, दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक का सामान, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा अन्य सामान खराब हो गया.

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शाम 4:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

मौके पर बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कंट्रोल और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमें तैनात की गईं.

Advertisement

क्या ‘रामायण’ फिल्म के सेट पर लगी आग?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि यह सेट डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं. आग लगने का सही कारण और नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें