जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई छोड़ हमेशा के लिए हिमाचल शिफ्ट हो जाएंगे यामी गौतम-आदित्य धर, 100 साल पुराने पुश्तैनी घर में रहेगा कपल

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यामी गौतम और आदित्य काम के सिलसिले में मुंबई आते रहेंगे, लेकिन उनका स्थायी ठिकाना हिमाचल ही रहेगा.

मुंबई छोड़ हमेशा के लिए हिमाचल शिफ्ट हो जाएंगे यामी गौतम-आदित्य धर, 100 साल पुराने पुश्तैनी घर में रहेगा कपल
Image Source- IANS
Advertisement

बॉलीवुड (Bollywood) के ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) मुंबई की चमक-दमक से भरी लाइफ छोड़ हिमाचल की शांत वादियों में शिफ्ट हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य अपनी वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) संग हिमाचल प्रदेश में अपने पुश्तैनी घर में हमेशा के लिए शिफ्ट हो रहे हैं. 

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यामी गौतम और आदित्य काम के सिलसिले में मुंबई आते रहेंगे, लेकिन उनका स्थायी ठिकाना हिमाचल ही रहेगा. दरअसल, यामी गौतम के लिए हिमाचल प्रदेश केवल एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं बल्कि उनका अपना घर है. यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पैदा हुई थीं. वहीं, आदित्य धर कश्मीर से नाता रखते हैं. वे कश्मीरी पंडित हैं. 

कपल ने हिमाचल में की थी शादी 

Advertisement

कपल का हिमाचल प्रदेश से खास नाता रहा है. यामी गौतम और आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश में अपनी कुलदेवी के मंदिर में ही शादी भी की थी. 4 जून 2021 को दोनों की शादी हुई थी. अब हमेशा के लिए वही शिफ्ट भी हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान से लेकर शाहरुख तक, कैप्टन स्मित मच्छार का कायल हुआ बॉलीवुड

बताया जा रहा है कपल मंडी में 100 साल पुराने पुश्तैनी घर में रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी और आदित्य इस घर को सेलिब्रिटी हाउस में मोडिफाई करने की बजाय पारंपरिक और सिंपल ही रखेंगे. इससे पहले भी कपल अक्सर हिमाचल में अपनी छुट्टियां बिताता रहा है लेकिन इस बार हिमाचल उनका परमानेंट ठिकाना बनने जा रहा है. 

Advertisement

गुजरात के एकता नगर में हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम और आदित्य धर (Image Source- IANS)

आदित्य और यामी दोनों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

यह भी पढ़ें

आदित्य धर ने उरी, धुरंधर जैसी कई फिल्में डायरेक्ट और प्रॉड्यूस की हैं. धुरंधर और धुरंधर रिवेंज ब्लॉकबस्टर साबित हुई. दूसरी ओर यामी गौतम को हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. यामी को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला, जबकि उनके पति आदित्य धर को भी इसी फिल्‍म के लिए बतौर प्रोड्यूसर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला था. यामी गौतम को फिल्म 'हक' के लिए भी खूब तारीफें मिली थी. कपल अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. दोनों के एक बेटा भी है. जिसे यामी और आदित्य लाइमलाइट से दूर रखते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें