जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान से लेकर शाहरुख तक, कैप्टन स्मित मच्छार का कायल हुआ बॉलीवुड

देश से लेकर विदेशों तक में कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ हो रही है. इस कड़ी में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान और सलमान खान ने भी कैप्टन के साहस और समझ की तारीफ की है.

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान से लेकर शाहरुख तक, कैप्टन स्मित मच्छार का कायल हुआ बॉलीवुड
Image Credits: IANS/Salman Khan/instagram/X/@IndembAbuDhabi
Advertisement

पूरे विश्व में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है. उन्होंने 30 सितंबर को अपनी हिम्मत और सूझबूझ के साथ ही यात्रियों के सहयोग से फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. उन्होंने एक बड़े हवाई हादसे को टालकर 174 यात्रियों की जान बचाई. 

शाहरुख ने भी की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ

इस घटना के बाद से देश से लेकर विदेशों तक में कैप्टन स्मित मच्छार की अदम्य बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ हो रही है. इस कड़ी में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान ने भी कैप्टन के साहस और समझ की तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे. मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता, लेकिन आपने प्लेन पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है.” उन्होंने कहा कि यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की एक सच्ची मिसाल है. आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. देश को आप पर गर्व है.

सलमान ने भी किया कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम

इससे पहले  कई कलाकारों ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की. बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कमाल कर दिए पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ने में मजा आएगा. बहुत बढ़िया, भाई कैप्टन.”

विजय देवरकोंडा ने भी की तारीफ

एक्टर  विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "भगवान आपकी रक्षा करे और आप पर कृपा बनाए रखे. कैप्टन, आपने जिस स्थिति का सामना किया और जो कुछ किया, वह वाकई अद्भुत है.”

जैकी श्रॉफ ने कैप्टन पर क्या कहा?

जैकी श्रॉफ ने कैप्टन और इस हादसे को टालने में शामिल सभी लोगों को सलाम किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "कुछ हीरो चुपचाप अपना काम करते हैं. कैप्टन स्मित मच्छार और सभी बहादुर लोगों को मेरी तरफ से सम्मान, जिन्होंने लोगों की जान बचाई और एक बड़ा हादसा होने से रोका.

Advertisement

जावेद अख्तर ने क्या कहा?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना को लेकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्मित की हिम्मत को सलाम किया और कहा कि पायलट को उनके इस काम के लिए सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने लिखा, "स्मित मच्छार को दिल से सलाम. इसमें कोई शक नहीं कि वह बड़े सम्मान के हकदार हैं.”

इन स्टार्स ने भी की तारीफ

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें की वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, आर. माधवन, परेश रावल, सोनम कपूर, कंगना रनौत और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत कई अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें