जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए विशाल भारद्वाज, कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने सिखा दिया सबक

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.

CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए विशाल भारद्वाज, कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने सिखा दिया सबक
Image Credits: IANS
Advertisement

मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि ऐसे मुद्दों का समर्थन करना एक निजी पसंद है. 

 सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए विशाल भारद्वाज

विशाल भारद्वाज ने कहा कि उन्हें इस प्रोटेस्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है. वे बस अपना सपोर्ट देने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है. मैं सिर्फ यहां अपना समर्थन देने आया हूं. बॉलीवुड को इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए या नहीं, यह हर किसी का निजी मामला है. मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं, लेकिन बाकी लोग सोच सकते हैं कि बड़े सितारों को आगे आना चाहिए. यह हर किसी की अपनी पसंद है. अगर किसी को लगता है कि जो हो रहा है वह गलत है, तो उन्हें समर्थन में बाहर आना चाहिए. अगर उन्हें ऐसा नहीं लगता, तो वे न आने का फैसला कर सकते हैं.”

विशाल भारद्वाज पर भड़के लोग 

अब जिस तरह से विशाल भारद्वाज सीजेपी का सपोर्ट करने पहुंचे हैं, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोग सोशल मीडिया पर डायरेक्टर को ट्रोल कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, “उनकी पिछली फ़िल्में 'ओ रोमियो' और 'लस्ट स्टोरीज़ 3' फ़्लॉप रही थीं और अब वे कुछ ध्यान खींचना चाहते हैं, इसलिए वे CJP के साथ मिलकर कुछ विवादित करने की कोशिश कर रहे हैं.”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “विशाल भारद्वाज मोदी विरोध में 2014 से जल रहा है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि हिंदुओं को अब उनकी फिल्मों का बहिष्कार शुरू कर देना चाहिए.’ एक तरह से ये विरोध अच्छा है, हमारे देश के सारे छुपे हुए कॉकरोच बाहर आ रहे हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “और क्या गलत हुआ है, विशाल, सिर्फ़ इसलिए कि कुछ कॉकरोच 'वोट चोरी' की बात कहते हैं, आप बिना किसी आधार के उन पर यकीन कर लेंगे? क्या आपकी समझदारी का स्तर यही है?”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अब जब उसके काम का बहिष्कार किया जाएगा, तो वह रोएगा.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “भाई जब पता नहीं कि कुछ हुआ या नहीं तो आप समर्थन देने क्यों आए हैं और वह भी किस बात का समर्थन करें? अब्बा डब्बा जब्बा”

CJP का समर्थन करने पहुंची ये हस्तियां 

बॉलीवुड से शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी समेत कई लोग भी 2 अक्टूबर को सीजेपी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे और अब विशाल भारद्वाज ने भी यहां आकर अपना समर्थन दिया है. 

शबाना आजमी ने विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा?

Advertisement

शबाना आजमी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं थी. इस दौरान विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए शबाना ने कहा, "हमारा वोट हमारा अधिकार है. यह हमारी आवाज है. हम बचपन से यही सुनते आ रहे हैं, लेकिन जब हमसे हमारा अधिकार ही छीन लिया जाता है, जब वोटर लिस्ट से हमारे नाम हटा दिए जाते हैं तो हम क्या करेंगे? हम विरोध करेंगे. यह हमारा अधिकार है. आज चारों तरफ देखिए जहां तक आपकी नजर जा रही है, यह लोकतंत्र की जीत है, क्योंकि हमने अपनी ताकत को पहचाना है और हमें एहसास हुआ है कि हमें कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना है, क्योंकि यह हमारा देश है. हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है तो आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वे वोटर लिस्ट से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोकने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मकसद डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को हटाना था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें