धर्म परिवर्तन पर हिमांशी का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, फिर डिलीट की स्टोरी
Himanshi Khurana: बातचीत का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उनके पुराने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई.
Follow Us:
Himanshi Khurana: पंजाबी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने पुराने रिश्ते और धर्म से जुड़े एक अनुभव पर खुलकर बात की. बातचीत का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उनके पुराने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि हिमांशी ने पॉडकास्ट में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनकी बातों को उनके पुराने पार्टनर असीम रियाज से जोड़कर देख रहे हैं.
रिश्ते के दौरान धर्म को लेकर हुई थी बात
पॉडकास्ट में हिमाशी ने बताया कि उनके पुराने रिश्ते के दौरान सामने वाला व्यक्ति उन्हें अपने धर्म से जुड़ी कुछ बातें समझाने की कोशिश करता था. वह चाहता था कि हिमांशी उन बातों को समझें और उन्हें स्वीकार करें. हिमांशी के लिए यह स्थिति आसान नहीं थी. उन्होंने बताया कि उस समय उनके मन में अपने धर्म और विश्वास को लेकर कई सवाल पैदा होने लगे थे. उन्हें डर था कि अगर वह दूसरे धर्म की मान्यताओं को अपना लेती हैं, तो कहीं उन्हें ऐसा महसूस न हो कि उन्होंने अपने भगवान और अपने विश्वास के साथ गलत किया है.
हिमांशी ने यह भी बताया कि वह उस समय किसी बड़े फैसला से पहले अपने धार्मिक स्थलो पर जाना चाहती थीं. उनके मन में चार धाम की यात्रा करने और मंदिरों में दर्शन करने की इच्छा थी. उनकी बातों से लगा कि यह मामला उनके लिए केवल रिश्ते का सवाल नहीं था, बल्कि उनकी निजी आस्था और भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ था.
असीम रियाज से जोड़ा जा रहा है मामला
हालांकि हिमांशी ने बातचीत में असीम रियाज का नाम नहीं लिया, लेकिन दोनों के पुराने रिश्ते की वजह से सोशल मीडिया पर लोग इस बयान को उनसे जोड़ रहे हैं. हिमांशी और असीम की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी, शो के दौरान दोनों करीब आए और बाद में उनका रिश्ता कई साल तक चला. करीब चार साल साथ रहने के बाद 2023 में दोनों अलग हो गए. उस समय उनके अलग होने की चर्चाओं में अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को भी एक वजह बताया गया था.
डिलीट कर दी इंस्टाग्राम स्टोरी
बयान वायरल होने के बाद हिमांशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होने इशारा किया कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक छोटी सी बात को सोशल मीडिया और मीडिया में जरूरत से ज्यादा बड़ा बनया जा रहा है. उन्होंने इसे ‘Storm in a Teacup’ यानी छोटी बात का बड़ा मुद्दा बन जाने जैसा बताया. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह स्टोरी डिलीट कर दी. फिलहाल हिमांशी ने इस मामले पर कोई विस्तृत नया बयान नही दिया है. लेकिन उनके पॉडकास्ट में कही गई बातों ने उनके और असीम रियाज के पुराने रिश्ते से जुड़ी चर्चाओं को एक बार फिर सोशल मीडिया पर गर्म कर दिया है.
_1787033116.webp)
_1787033141.webp)