जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी का अपमान करने वालों पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, CJP और Gen-Z को ऐसा लताड़ा, कर दिया सबका मुंह बंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, एक्ट्रेस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल देखना उनके के लिए काफी निराशाजनक था.

PM मोदी का अपमान करने वालों पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, CJP और Gen-Z को ऐसा लताड़ा, कर दिया सबका मुंह बंद
Image Credits: bhumisatishpednekkar/Instagram/modi/IANS
Advertisement

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर बीते कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, कॉकरोच जनता पार्टी के इस आंदोलन में कई छात्र आए थे, जो अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाते नज़र आए थे.वहीं इस प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कई हस्तियों ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपमानजक टिपप्णी करने पर नाराचगी ज़ाहिर की है. 

पीएम का अपमान करने पर भड़कीं भूमि पेडनेकर 

वहीं अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, एक्ट्रेस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल देखना उनके के लिए काफी निराशाजनक था. 

‘क्या हम सच में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?’

Advertisement

भूमि ने कहा, “अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें बहुत खराब भाषा का इस्तेमाल हो रहा है. हमारे देश के युवा या हम ऐसे बात नहीं करते हैं.  हम उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो आज देश के सबसे ऊंचे पद पर है. बात सिर्फ पद की नहीं है, क्या हम अपने घर के बुजुर्गों से कभी ऐसे बात करते हैं? क्या हम सच में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?”

‘यह गलत है और इस बात ने मुझे सच में परेशान किया’

भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, ‘दोस्तों यह हमारी संस्कृति नहीं है. यह गलत है और इस बात ने मुझे सच में परेशान किया. इसीलिए मैं सामने आकर इस बारे में बात करना चाहती थी. कोई देश तभी तरक्की करेगा और आगे बढ़ेगा जब हम सब मिलकर अपनी कमियों और अच्छाइयों, दोनों पर चर्चा करेंगे. हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार ही हमारी रीढ़ की हड्डी हैं. हमें उनसे भटकना नहीं चाहिए वरना हम सही बातें सही तरीके से नहीं कह पाएंगे और न ही उन पर कभी अमल हो पाएगा या कोई बदलाव आ पाएगा. हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)

Advertisement

प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें 

बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था. 

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

Advertisement

भूमि का वर्क फ़्रंट

बात करें भूमि पेडनेकर के करियर कि तो वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का हिस्सा बनी हैं. इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी. ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें