जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: 'मैं सहमत नहीं...', Qazi का गेम देख Hina Khan ने जो कहा, वो जानकर सब दंग रह जाएंगे

हिना खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर काजी की तारीफ की है और उनका हौसला बढ़ाय़ा है. हिना ने अपनी पोस्ट में लिखा एक कश्मीरी होने के नाते, मुझे सच में बहुत खुशी और गर्व है कि इतने सालों बाद काज़ी एक बार फिर रॉकस्टार के तौर पर लोगों का दिल जीत रहे हैं.

Bigg Boss 20: 'मैं सहमत नहीं...', Qazi का गेम देख Hina Khan ने जो कहा, वो जानकर सब दंग रह जाएंगे
Image Credits: qazitouqeer_official/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 में फिलहाल एक कंटस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो ना सिर्फ दर्शकों का फवरेट बन गया है, बल्कि सलमान खान भी उसके फैन हो गए है. इस कंटेस्टेंट की रील भी काफी वायरल हो रही हैं. 

हिना खान ने काजी तौकीर का समर्थन

दरअसल हम जिसकी बात कर रहे हैं,वो कोई और बल्कि काजी तौकीर हैं, जिन्होंने सभी का दिल जीतना शुरु कर दिया है, बिग बॉस के घर के बाहर इंडस्ट्री की तरफ से उन्हे खूब सपोर्ट मिल रहा है, पहले तो बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह ने उनकी तारीफ की थी. अब हिना खान ने भी काजी तौकीर को अपना समर्थन दिया है. 

Advertisement

‘मुझे सच में बहुत खुशी और गर्व है’

हिना खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर काजी की तारीफ की है और उनका हौसला बढ़ाय़ा है. हिना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक कश्मीरी होने के नाते, मुझे सच में बहुत खुशी और गर्व है कि इतने सालों बाद काज़ी एक बार फिर रॉकस्टार के तौर पर लोगों का दिल जीत रहे हैं.”

 ‘वह इसी तरह हमारा मनोरंजन करते रहेंगे’

हिना खान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “अभी तो वह यही दिखा रहे हैं कि लोगों का ध्यान खींचने के लिए हर बार झगड़ा करना ज़रूरी नहीं है. मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरह हमारा मनोरंजन करते रहेंगे और उस रास्ते से नहीं भटकेंगे जिससे उन्हें इतना प्यार और तारीफ़ मिल रही है.”

'बस एक बात है जिससे मैं सहमत नहीं हूँ'

Advertisement

हिना खान ने इस दौरान ये बताया कि वो काजी की एक बात से सहमत नहीं है. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “बस एक बात है जिससे मैं सहमत नहीं हूँ, और वह है मानसिक या शारीरिक बीमारी का कभी-कभी मनोरंजन के तौर पर इस्तेमाल किया जाना. मेरी दिली इच्छा है कि वह ऐसा न करें. बाकी तो वह बहुत अच्छे हैं.फिर भी, मेरी उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएँ. वे ऐसे ही चमकते रहें और कश्मीर का नाम रोशन करते रहें.”

हिना और काजी दोनों का ही कश्मीर से खास कनेक्शन है

Advertisement

बता दें कि हिना और काजी दोनों का ही कश्मीर से खास कनेक्शन है, दोनों कश्मीर से ही हैं. ऐसे में हिना का यह मैसेज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है .

अरिजीत सिंह भी काजी का सपोर्ट कर चुके हैं

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब किसी ने काजी तौकीर का समर्थन किया हो, हिना खान से पहले अरिजीत सिंह भी काजी का सपोर्ट कर चुके हैं. ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों से ही काजी तौकीर अपनी सिंगिंग और पर्सनालिटी की वजह से जाने जाते हैं.अब बिग बॉस 20 के घर में उनका यह सफर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है .

सलमान खान भी काजी तौकीर की तारीफ कर चुके हैं

यह भी पढ़ें

वीकेंड का वार पर सलमान खान भी काजी तौकीर की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने काजी को शो का सबसे बड़ा ऱॉकस्टार बताया था. इतना ही नहीं इस दौरान काजी काफी इमोशनल भी हो गए थे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें