×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आमिर खान ने आख़िरकार धुरंधर 2 देख ही ली, विरोध करने वालों को ऐसा सुनाया, जिंदगी भर याद रखेंगे

आमिर खान ने भी आखिरकार धुरंधर द रिवेंज देख ली है. एक्टर ने फिल्म देखने के बाद टीम को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी है, साथ ही उनकी कड़ी मेहनत और क्रिएटिव सोच की भी तारीफ़ की है.

आमिर खान ने आख़िरकार धुरंधर 2 देख ही ली, विरोध करने वालों को ऐसा सुनाया, जिंदगी भर याद रखेंगे
Image Credits: X/taranadarsh/ IANS
Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफ़िस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, हर तरफ़ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. अब तक कई बॉलीवुड इस फिल्म को देखने के बाद इसकी तारीफ़ कर चुके हैं. वहीं अब आमिर खान ने भी आखिरकार धुरंधर द रिवेंज देख ली है. 

आमिर ने आख़िरकार देख ली धुरंधर 2

एक्टर ने फिल्म देखने के बाद टीम को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी है, साथ ही उनकी कड़ी मेहनत और क्रिएटिव सोच की भी तारीफ़ की है. हाल ही में आमिर ने अपने आमिर खान प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर फिल्म की तारीफ़ की है. एक्टर ने कहा है कि ये फिल्म दर्शकों के लिए दिलों को छूने में पूरी तरह से कामयाब रही है. 

धुरंधर 2 देख क्या बोले आमिर?

आमिर खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को टैग करते हुए लिखा, "मेरी तरफ से धुरंधर 2 की पूरी टीम को दिल से बधाई.आप लोगों की दीवानगी, विजन और हार्ड वर्क स्क्रीन पर नजर आता है और यही कारण है कि दर्शक इसके साथ रिलेट कर पा रहे हैं.”

Advertisement

‘मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है’

बता दें कि पिछले महीने भी आमिर खान ने धुरंधर 2 की सफलता पर रिएक्ट किया था. दरअसल दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक्टर ने धुरंधर द  रिवेंज की तारीफ़ की थी, हालांकि आमिर ने इस दौरान ये भी कहा था की उन्होंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है. आमिर ने इस इवेंट के दौरान कहा था, "मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है. लेकिन मैं इस फिल्म की सिर्फ तारीफें ही सुन रहा हूं. 'धुरंधर 1' और अब 'धुरंधर 2'. दोनों ही फिल्मों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है, और मेरी तरफ़ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

क्यों ट्रोल हुए थे आमिर खान

आमिर खान  ने तब फिल्म की तारीफ़ तो की थी, लेकिन उन्होंने फिल्म ना देखने की बात बोलकर सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा दिला दिया था, एक्टर को अपने इस बयान की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि अब आमिर ने फिल्म देख ली है और दिल से उसकी तारीफ़ की है. 

प्रोपेगेंडा बताने वालों को आमिर खान का करारा जवाब 

आमिर खान का ये बयान वामपंथियों और कट्टरपंथियों को रास नहीं आने वाला है. कई लोग इस फ़िल्म की आलोचना कर रहे हैं, इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं, हालांकि आमिर खान ने फिल्म की तारीफ कर फिल्म के ख़िलाफ़ बयान बाजी करने वालों को करारा जवाब दे दिया है.

धुरंधर 2 ने अब तक कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, फिल्म ने जहां भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में 1600 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है. फिल्म जिस तरह रफ़्तार से कमाई कर रही है, वो वाकेई में हैरान करने वाली है. फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन कितना होता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें