कैथल में सुओं से हमला करने के आरोपियों पर सख़्त एक्शन, पुलिस ने अर्धनग्न और गंजा कर निकाला जुलूस, VIDEO
कैथल में पुलिस ने सुओं से हमला करने के आरोपी बदमाशों को गंजा करके सड़क पर घुमाया और इस दौरान जनता तालियां बजाती रही.
Follow Us:
हरियाणा के कैथल में सुओं से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इसको लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनका जुलूस भी निकाला है. पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था भंग करने वालों को सबक सिखाने के लिए लिए गए एक्शन और उपायों की खूब चर्चा हो रही ही. पुलिस ने इस दौरान आरोपियों को गंजा कर सड़कों पर घुमाया.
कैथल में सुओं से हमला करने वाले गैंग पर पुलिस का एक्शन
आपको बता दें कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत करनाल रोड स्थित डिफेंस कालोनी के पास सुओं से हमला करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सीआइए-वन प्रभारी एसआइ जसवंत सिंह और थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की सयुंक्त टीम द्वारा चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान पाडला निवासी बंटी, कैथल निवासी कृष्ण, साहिल तथा हर्षु के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपियों को अर्धनग्न कर निकाला जुलूस
पुलिस ने चारों आरोपियों को अर्धनग्न कर जुलूस निकाला और गंजा कर सड़कों पर सरेआम घुमाया. इस दौरान पुलिस की एक टीम आरोपियों के साथ-साथ चलती रही. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कैथल के बदमाशों को पुलिस ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) June 9, 2026
गंजा करके सड़क पर घुमाया, जनता ने बजाई तालियां
नायब सरकार में अपराधियों की खैर नहीं!
pic.twitter.com/mqk2BcIcnO
इतना ही नहीं पुलिस इस तरह के आरोपियों की पहले भी परेड निकाल चुकी है. पुलिस आरोपियों का इसी तरह का जुलूस निकालती रही है.
क्या है पूरा मामला?
बकौल SHO इंस्पेक्टर रमेश चंद्र 6 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे फौजी टेंट हाउस के संचालक अनूप के भाई प्रवीन कुमार अपने साथी सोहन लाल के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे.
बर्फ को तोड़ने वाले सुओं से हमला
इस दौरान रास्ते में एक जूस की रेहड़ी पड़ी, जहां वो रूके. यहां उनकी एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई. तभी एक आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया. फिर सबने एक साथ मिलकर बर्फ तोड़ने वाले सुए, ईंटों एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला बोल दिया. इस हमले में अनूप कुमार, प्रवीन कुमार और सोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद फौजी टेंट हाउस के संचालक अनूप ने अपने भाई पर हमले की थाने में शिकायत की थी.
पुलिस को देखते ही फरार हो गए थे आरोपी
इस दौरान हमलावरों ने भी जान से मारने की धमकी देने और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया. फिर घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही सभी आरोपी अपने गाड़ियों सहित फरार हो गए.
यह भी पढ़ें
इसके बाद थाना सिविल लाइंस द्वारा मामला दर्ज किया गया सभी आरोपितों की निशानदेही की गई. उन्हें घटनास्थल पर ले जाया गया. SHO ने कहा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
Ab is news pr koi nahi bolega sbki zubaan bnd h..agar ye criminals muslim hote to pta nahi koun koun sa jaye inki pairs i karne ki police ne achha nahi kiya unko aisa nahi karna tha..crime kiya h to kya hua manavadhikaar h inke v...pr ab criminals hindu h to koi baat nahi ..hinduo ke kaha manavadhikaar hote h ..achha kiya police ne h na thekedaro ?? Nd congress k time criminals k muh dhank kr le jaya jaya tha kisi ko pta v nahi chalta tha ki criminals koun h isiliye unko dobara crime krne ka mouka khud us time ki govt deti thi ..ab khuleaam le jaya jaya h ye bahut achhi baat h janta pahchanegi tabhi inse satark rahegi ...dhanyawaad police team ko 🙏🙏🙏