×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जहां पति की लाश को दफनाया, उसी बाथरूम में 45 दिन तक नहाती रही महिला, आगरा की ‘कातिल’ पत्नी की खौफनाक वारदात

आगरा से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति को मारकर बाथरूम में दफना दिया. 45 दिन तक महिला ने इस राज को छुपाकर रखा, लेकिन उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही.

Author
04 Jul 2026
( Updated: 04 Jul 2026
06:53 PM )
जहां पति की लाश को दफनाया, उसी बाथरूम में 45 दिन तक नहाती रही महिला, आगरा की ‘कातिल’ पत्नी की खौफनाक वारदात
Image source- Agra Police/Screengrab/X
Advertisement

पुणे का केतन मर्डर केस अभी ताजा ही है कि UP के आगरा से एक बेहद चौंकाने वाला मर्डर केस सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने पति को मारकर घर के बाथरूम में दफना दिया. हैरत की बात ये है कि आरोपी महिला 45 दिन तक उस बाथरूम का इस्तेमाल भी करती रही. 

यह घटना आगरा के सिकंदरा इलाके की है. जहां रूबी नाम की महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी और फिर उनके शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया. इसके बाद उसने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. महिला ने वारदात को अंजाम देकर 45 दिन तक इसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी. 

पुलिस ने क्या बताया? 

Advertisement

बताया जा रहा है महिला ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. पुलिस कस्टडी में उसने बताया कि एक रात रूबी ने अपने पति के लिए खीर बनाई थी. इसमें उसने करीब 18 नींद की गोलियां मिला दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई. 

अगले दिन उसने अपनी सास और बेटियों को किसी बहाने घर से बाहर भेज दिया. इसके बाद रूबी ने बाथरूम का फर्श खुद से तोड़ा, पति सुरेंद्र शर्मा के शव को घसीटकर बाथरूम तक लेकर गई. पुलिस का कहना है कि शव के ऊपर नमक और मिट्टी डाली गई ताकि बदबू न फैले, और फिर अगले दिन एक मिस्त्री बुलाकर बाथरूम का फर्श दोबारा प्लास्टर करवा दिया. 

कहानी यहीं खत्म नहीं होती, रूबी ने सुरेंद्र शर्मा को जिस बाथरूम में दफनाया, उसी में वह 45 दिन तक नहाती रही, इस्तेमाल करती रही. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसे भरोसा था कि किसी को इस बारे में पता नहीं चलेगा. दावा किया जा रहा है कि रूबी को यह तरीका फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर याद आया था. 

46 दिन बाद यह राज खुला कैसे? 

दरअसल, रूबी ने पति की हत्या करने के कुछ दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस के साथ मिलकर खुद भी पति को तलाशने का नाटक करती रही. फिर कुछ दिन बाद उसने अपने जेठ को घर बुलाया था. वह सुरेंद्र का जिक्र कर जेठ अनिल शर्मा के सामने बार-बार रोने लगती. इसी बीच जेठ को उस पर शक होने लगा. इसके बाद जेठ ने उसे समझाया कि कोी बात है तो वह उसे बता सकती है, ये सुनकर रूबी टूट गई और सारा सच उगल दिया. 

इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने बाथरूम का फर्श खुदवाया गया, वहां से मानव कंकाल बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने सुरेंद्र शर्मा का अवशेष बताया है. पुलिस ने आरोपी रूबी को हिरासत में ले लिया है. 

रूबी ने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या क्यों की? 

Advertisement

रूबी ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र उसे शराब पीकर मारता-पीटता था. जिससे वह तंग आ गई थी. ऐसे में एक दिन उसने पति को मारने का प्लान बना लिया था. नींद की गोली खिलाकर पति को मारा और फिर बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. 

यह भी पढ़ें- केतन मर्डर केस: पुलिस कस्टडी में सिया ने किया अश्लील इशारा, मीडिया को दिखाई ‘मिडिल फिंगर’, Video आया सामने

यह भी पढ़ें

अब पुलिस इस सवाल का जवाब का तलाश रही है कि इतना सब कुछ एक महिला अकेले कर सकती थी? एक भारी-भरकम शव को घसीटना, बाथरूम का फर्श तोड़ना, गड्ढा खोदना और फिर दोबारा प्लास्टर करवाना. ऐसे में पुलिस को शक है कि इस मामले में किसी दूसरे शख्स की भी भूमिका हो सकती है. पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल फोन, गूगल सर्च हिस्ट्री और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें