केतन मर्डर केस: पुलिस कस्टडी में सिया ने किया अश्लील इशारा, मीडिया को दिखाई ‘मिडिल फिंगर’, Video आया सामने
सिया गोयल को पुलिस तहकीकात के लिए घर लेकर गई है. इस दौरान सिया ने पुलिस की कस्टडी में ही कैमरे की तरफ मिडिल फिंगर दिखाते हुए भद्दा और अश्लील इशारा किया है.
Follow Us:
अपने मंगेतर के मर्डर की आरोपी सिया गोयल को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि उसके हाव-भाव से साफ नजर आ रहा है. पुलिस कस्टडी में सिया का एटीट्यूड नहीं बदला, इस बार वह कैमरे के सामने मिडिल फिंगर दिखाने को लेकर चर्चा में है.
सिया गोयल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस तहकीकात के लिए उसे घर लेकर गई है. इस दौरान सिया ने पुलिस की कस्टडी में ही कैमरे की तरफ मिडिल फिंगर दिखाते हुए भद्दा और अश्लील इशारा किया है.
देखें Video
Pune, Maharashtra: Siya Goyal, accused in the Ketan Agarwal murder case, was taken by Pune Rural Police to her Market Yard residence for investigation. After the investigation was completed, while leaving the house, Siya Goyal allegedly made obscene gestures and showed the middle… pic.twitter.com/mHnQKlfRrq
— IANS (@ians_india) July 2, 2026
वीडियो में देख सकते हैं पुलिस घेरे के बीच सिया गोयल सीढ़ियो से उतर रही है, लेडी कांस्टेबल ने उसे पकड़ रखा है, तभी वह मीडिया के कैमरे की ओर देखती है और मिडिल फिंगर दिखाने लगती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए. एक लड़की जिसने शादी के चंद महीने पहले बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी, जिसका उसे कोई पछतावा नहीं है.
लोहागढ़ के बाद सिया को घर लेकर गई पुलिस
केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच के लिए पुलिस सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहागढ़ फोर्ट लेकर गई थी. जहां दोनों ने केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दिया था. पुलिस ने किले के उस पॉइंट पर पूरे क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जहां से सिया और चेतन ने केतन को धक्का मारा था. पुलिस ने केतन के शरीर जितने डमी को खाई में धकेला.
पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है. 2 जुलाई को जांच के सिलसिले में पुलिस सिया गोयल को उसके घर लेकर गई थी. वहां से पुलिस ने सिया की एक पैंट जब्त की, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है.
सिया और चेतन के पॉलीग्राफ टेस्ट की परमिशन मांगेगी पुलिस
चेतन और सिया को वडगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा. लोनावला पुलिस कोर्ट से उनकी पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी, साथ ही, दोनों आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति भी मांगी जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अहम तथ्यों का पता लगाया जा सके.
गुरुवार को पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की. फिलहाल दोनों आरोपी वडगांव पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद हैं. पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में कई डिजिटल सबूत जुटाए जा चुके हैं.
केतन की हत्या से पहले प्रैक्टिस
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया था. पूछताछ के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने केतन की हत्या से पहले उसकी 'मर्डर रिहर्सल' की थी. पुलिस के अनुसार, दोनों पहले पुणे के लुल्ला नगर स्थित पहाड़ी इलाके, जो सैन्य (मिलिट्री) क्षेत्र के पास है, वहां पहुंचे और यह परखा कि किसी को पहाड़ी से धक्का देने पर उसकी मौत हो सकती है या नहीं.
यह भी पढ़ें- कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्जवल निकम केतन को दिलाएंगे न्याय! सिया-चेतन की सख्त सजा के लिए लडे़ंगे केस
यह भी पढ़ें
18 जून को लोहगढ़ किले से गिरकर 25 साल के केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. बाद में पुलिस जांच में पता चला कि केतन गिरा नहीं था गिराया गया था, क्योंकि वह सिया और चेतन के रिलेशनशिप के बीच में आ रहा था, सिया केतन से नहीं चेतन से शादी करना चाहती थी. इसलिए चेतन के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.