जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, तुरंत सरेंडर करने का आदेश

सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसी पर सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया.

Author
23 Jul 2026
( Updated: 23 Jul 2026
02:33 PM )
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, तुरंत सरेंडर करने का आदेश
Image Source- IANS
Advertisement

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सर्वोच्च अदालत ने जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है.

अदालत ने यह भी कहा कि अगर मुकदमे की सुनवाई में देरी होती है तो 6 महीने बाद सोनम रघुवंशी दोबारा जमानत याचिका दाखिल कर सकती हैं. सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसी पर सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया. 

सोनम के वकील ने क्या दलील दी? 

सुनवाई के दौरान सोनम रघुवंशी के वकील ने कहा कि मामले में कुल 94 गवाह हैं, लेकिन अब तक सिर्फ चार गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं. सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है और सोनम को कड़ी शर्तों के साथ जमानत मिली थी. सोनम ने सरेंडर नहीं किया था, बल्कि उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था. उसकी गिरफ्तारी को सरेंडर बताया गया. सोनम ने अदालत में सोनम के वकील ने कहा कि वह जमानत की सभी शर्तों का पालन कर रही हैं और उनके फरार होने का कोई खतरा नहीं है. 

सॉलिसिटर जनरल तुषार ने किया विरोध

Advertisement

वहीं, मेघालय सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गिरफ्तारी के आधार को लेकर दी जा रही दलीलों का कोई आधार नहीं है, क्योंकि आरोपी ने खुद सरेंडर किया था और इस बात का उल्लेख चार्जशीट में भी दर्ज है. जिस दस्तावेज को लेकर विवाद किया जा रहा है, उसमें सिर्फ एक कानूनी धारा का नंबर टाइप करने में तकनीकी गलती हुई थी. 
इतनी छोटी तकनीकी त्रुटि के आधार पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जमानत बरकरार रहती है तो सोनम रघुवंशी के फरार होने की आशंका बनी रहेगी. 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था ‘सरेंडर करो’

पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के वकील को दो विकल्प दिए थे. अदालत ने पूछा था कि क्या सोनम खुद सरेंडर करेंगी या फिर कोर्ट उनकी जमानत रद्द करने पर फैसला सुनाए.

अपने जवाब में सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है. उसने कहा कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और केवल आरोपों के आधार पर उन्हें दोषी नहीं माना जा सकता. 

नई पीढ़ी पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? 

Advertisement

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बदलते समाज और नई पीढ़ी को लेकर भी अहम टिप्पणियां कीं. कोर्ट ने कहा, ‘आज की पीढ़ी हमसे ज्यादा जानकार हो सकती है, लेकिन दबाव से निपटने के मामले में ज्यादा कमजोर है.’ इस पर एसजी तुषार मेहता ने कहा, ‘जानकारी ज्यादा है, लेकिन ज्ञान नहीं.’

जस्टिस वराले ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘आजकल व्हाट्सऐप पर जो कुछ भी साझा किया जाता है, उसे ही ज्ञान मान लिया जाता है.’ अदालत ने कहा कि आज की पीढ़ी बहुत बेचैन है और हर समस्या का तुरंत समाधान चाहती है. संयुक्त परिवार में रहने से लोग निराशा और परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाना सीखते हैं, जबकि न्यूक्लियर फैमिली में छोटी-छोटी बातों पर लोग परेशान हो जाते हैं. अदालत ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि उसने हाल ही में एक होटल में देखा कि रोते हुए बच्चे को शांत कराने के लिए माता-पिता ने तुरंत मोबाइल फोन दे दिया. कोर्ट ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझने के बजाय उन्हें गैजेट थमा दिए जा रहे हैं. इस पर एसजी तुषार मेहता ने भी कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम के बढ़ने से डिप्रेशन के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. 

क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस? 

Advertisement

11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई थी. 23 मई 2025 को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) के वेई सॉडॉन्ग फॉल्स के पास राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई. उनका शव एक गहरी खाई में मिला. उनके साथ पत्नी सोनम रघुवंशी भी लापता हो गई थीं. 

यह भी पढ़ें- ‘बहस की जरूरत नहीं, सरेंडर करो वरना…’ सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, रद्द होगी जमानत!

यह भी पढ़ें

2 जून 2025 को गहरी खाई में राजा का शव मिला. जबकि सोनम का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद 9 जून 2025 को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पकड़ी गईं. उन्होंने शुरू में अपहरण-लूट की कहानी बताई, बाद में कबूलनामा दिया. उसके बयानों के आधार पर कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन शूटर को भी अरेस्ट किया गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें