×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bharat Taxi की खास पहल, अब महिलाओं को महिला राइडर ही करेंगी पिक-ड्रॉप, ‘सारथी दीदी’ सुविधा लॉन्च

Bharat Taxi Sarathi App: सरकार का कहना है कि यह टैक्सी सर्विस न सिर्फ ड्राइवरों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि आम लोगों को भी निजी कैब कंपनियों की मनमानी से राहत दिलाएगी.

Author
06 Feb 2026
( Updated: 06 Feb 2026
11:17 AM )
Bharat Taxi की खास पहल, अब महिलाओं को महिला राइडर ही करेंगी पिक-ड्रॉप, ‘सारथी दीदी’ सुविधा लॉन्च
Image Source: Social Media
Advertisement

Sarathi App: देश में पहली बार एक ऐसी कैब सर्विस शुरू की गई है, जो पूरी तरह को-ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है. इस सर्विस का नाम ‘भारत टैक्सी’ रखा गया है. इसका आधिकारिक लॉन्च दिल्ली के विज्ञान भवन में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया. सरकार का कहना है कि यह टैक्सी सर्विस न सिर्फ ड्राइवरों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि आम लोगों को भी निजी कैब कंपनियों की मनमानी से राहत दिलाएगी.

जीरो कमीशन मॉडल: ड्राइवरों को पूरा पैसा

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका जीरो कमीशन मॉडल है. यानी इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. जो भी किराया यात्री देगा, वह पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के बैंक खाते में जाएगा. इससे ड्राइवरों की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा. निजी कैब कंपनियों की तरह यहां ड्राइवरों पर अनावश्यक दबाव या कटौती नहीं होगी.

OLA–Uber से सस्ती कैब? दिल्ली में 'भारत टैक्सी' ऐप की एंट्री, जानिए कैसे होगी बुकिंग

यात्रियों के लिए राहत: न सर्ज प्राइसिंग, न छुपे चार्ज

Advertisement

भारत टैक्सी सिर्फ ड्राइवरों के लिए ही नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए भी राहत लेकर आई है. इसमें सर्ज प्राइसिंग, कैंसिलेशन चार्ज और हिडन फीस जैसी कोई परेशानी नहीं होगी. सरकार का दावा है कि न टोल चार्ज अलग से लिया जाएगा, न पार्किंग फीस और न ही कोई छुपा हुआ खर्च. जो किराया ऐप में दिखेगा, वही अंतिम किराया होगा.

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर खास जोर

भारत टैक्सी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को खास महत्व दिया गया है. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इसमें ‘सारथी दीदी’ नाम की एक खास पहल शुरू की गई है. इसके तहत महिला ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है. अभी तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी.

महिला यात्री चुन सकेंगी महिला ड्राइवर

Advertisement

इस सेवा की एक बेहद खास सुविधा यह है कि महिला यात्री अपनी यात्रा के लिए महिला ड्राइवर को चुन सकेंगी. आमतौर पर महिलाएं महिला ड्राइवर के साथ ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं. अमित शाह ने बताया कि आने वाले समय में ऐप में ‘सारथी दीदी’ के लिए अलग विंडो होगी, जहां रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को सिर्फ महिला ड्राइवर ही पिक करने आएंगी.

दो पहिया वाहन से सस्ती और सुरक्षित यात्रा

अमित शाह ने यह भी बताया कि ‘सारथी दीदी’ दो पहिया वाहन से भी सेवा देंगी. इससे महिलाओं को कम किराए में सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा. यह सुविधा खास तौर पर कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.

Advertisement

मजबूत सेफ्टी सिस्टम और SOS सुविधा

भारत टैक्सी के ऐप में SOS अलर्ट की सुविधा दी गई है. किसी भी आपात स्थिति में यात्री तुरंत मदद मांग सकते हैं. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 8 हेल्पलाइन और हेल्प सेंटर बनाए गए हैं और भविष्य में देशभर में ऐसे सेंटर खोले जाएंगे.  शिकायतों का समाधान तीन तरीकों से किया जा सकेगा ऐप, वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर के जरिए.

24×7 हेल्पलाइन और कस्टमर केयर

ड्राइवरों और यात्रियों दोनों के लिए 24 घंटे और 7 दिन हेल्पलाइन उपलब्ध रहेगी. किसी भी समस्या या शिकायत पर तुरंत सहायता दी जाएगी. इससे लोगों का भरोसा इस नई सेवा पर और मजबूत होगा.

धीरे-धीरे पूरे देश में विस्तार

Advertisement

फिलहाल भारत टैक्सी की शुरुआत गुजरात के कुछ शहरों, दिल्ली और एनसीआर में की गई है. सरकार का लक्ष्य है कि अगले 3 साल से भी कम समय में यह सेवा देश के हर राज्य और बड़े शहरों तक पहुंच जाए. अगर ऐसा होता है, तो यह कैब सेवा देश की परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें