ईरान संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA पर बड़ा आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा है कि 'इस संस्था का रवैया लगातार बिगड़ता जा रहा है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हुए हमले की निंदा तक नहीं की है. उसने अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता को खुद ही दांव पर लगा दिया है. यही वजह है कि ईरान ने IAEA से सभी तरह की सुरक्षा की गारंटी देने और एजेंसी के साथ अपने सहयोग संबंध को निलंबित करने की घोषणा की है.'
-
दुनिया25 Jun, 202507:40 PMईरानी संसद के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, कहा- हम अपने असैन्य परमाणु कार्यक्रम को और तेज करेंगे...
-
न्यूज25 Jun, 202506:06 PM'बिना पति की रजामंदी के मुस्लिम महिला ले सकती है तलाक', तेलंगाना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
मंगलवार को तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक मुस्लिम शख्स के तलाक मामले की सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुनाते हुए नई व्यवस्था लागू की है. कोर्ट ने कहा कि 'अगर मुस्लिम महिला का पति तलाक पर सहमति नहीं जताता है, तो भी पत्नी बिना उसकी रजामंदी के तलाक ले सकती है.' जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य और मधुसूदन राव की बेंच ने इस पर अपना फैसला सुनाया है.
-
न्यूज25 Jun, 202503:13 AMपीएम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री से फोन पर की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, भारत आने का दिया निमंत्रण
पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम से फोन पर बातचीत की है. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. इसके अलावा भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने और कई अन्य क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई.
-
राज्य25 Jun, 202503:02 AMदिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, राहत और बचाव कार्य जारी
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. जहां दमकल की 16 गाड़ियां आग बुझाने का कार्य कर रही हैं. खबरों के मुताबिक, यह आग शाम 7:30 बजे लगी है.
-
खेल25 Jun, 202502:53 AMIND vs ENG, 1st Test Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया, डकेट का शतक; बेदम दिखे भारतीय गेंदबाज
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड की टीम ने 371 रनों का लक्ष्य खेल के पांचवें दिन सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. टीम की जीत के हीरो बेन डकेट रहें. जिन्होंने दूसरी पारी में शानदार 149 रन बनाए.
-
न्यूज25 Jun, 202512:57 AM'गोमांस फेंकने का धंधा बंद होना चाहिए, नहीं तो लोग सूअर का मांस...', असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी सख्त चेतावनी
असम में पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर गोमांस फेंके जाने के मामले पर सवाल करने पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि 'हमें गोमांस के धंधे को रोकना होगा, अन्यथा लोग अपने घरों में सूअर का मांस रखना शुरू कर देंगे. सरकार नहीं चाहती कि ऐसा कुछ हो और मामलों पर झगड़ा या कोई विवाद हो.'
-
Advertisement
-
दुनिया24 Jun, 202511:45 PM'सीजफायर का उल्लंघन हुआ है, अब हमला नहीं रुकेगा...', तेहरान पर दागीं कई मिसाइलें, ट्रंप की धमकी का नेतन्याहू ने दिया जवाब
ईरान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद इजरायल ने उसके रडार साइट पर बड़ा हमला किया है. दूसरी तरफ इस हमले से नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को धमकी देते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिसका जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह हमले को रद्द करने में असमर्थ हैं और ऐसा करना आवश्यक है, क्योंकि ईरान युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है.
-
राज्य24 Jun, 202510:59 PMजुए में हारा तो 50 हजार में पत्नी को बेचा, खरीदने वाले दोस्त ने 2 बार किया दुष्कर्म, मध्य-प्रदेश में हुआ महाभारत कांड
मध्य-प्रदेश के धार जिले में एक जुआरी पति ने जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को 50 हजार में दोस्तों के हाथों बेच दिया, जिसके बाद खरीदने वाले दोस्तों ने दिल्ली में 2 बार दुष्कर्म किया, लेकिन तीसरी बार पति ने जब पत्नी को इंदौर के एक होटल में दोस्तों के साथ सोने को कहा, तो पत्नी ने खुद को किसी तरह से बचाते हुए नजदीकी थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई. पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं.
-
न्यूज24 Jun, 202509:16 PMपीएम मोदी होंगे स्टार प्रचारक! बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर होंगी जनसभाएं और रैली, क्या है एनडीए की रणनीति?
बिहार विधानसभा चुनाव के 3 महीने पहले से ही केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं. खबरों के मुताबिक, बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर रैली और जनसभाएं करने का प्लान तैयार किया जा रहा है. इनमें अगले एक से डेढ़ महीने के अंदर पीएम मोदी बिहार के तीन प्रमंडलों का दौरा करेंगे. वह बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक होंगे.
-
न्यूज24 Jun, 202506:51 PM'मैंने सिर्फ PM मोदी की तारीफ की थी...', राहुल गांधी पर कसा तंज, BJP में जाने के सवाल पर भी बोले शशि थरूर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय डेलिगेशन का अमेरिका में नेतृत्व करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने लेख में पीएम मोदी की तारीफ की है. वहीं भाजपा में जाने की अटकलों पर भी उन्होंने अपना जवाब दिया है.
-
न्यूज24 Jun, 202505:26 PMमुफ्त बिजली और 10 लाख तक की मिलेगी मदद! कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली की भाजपा सरकार ने सावन से पहले कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस बार सभी कांवड़ समितियों को बिना किसी टेंडर या ठेकेदारी प्रक्रिया के डायरेक्ट बेनिफिट के जरिए मदद राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा कैंप में 1200 यूनिट बिजली मुफ्त रहेगी. कैंप की सुरक्षा और देखरेख के लिए स्थानीय एसडीएम और 5 विधायकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
-
न्यूज24 Jun, 202504:23 PMईरान ने गायब कर दिया 400 किलोग्राम यूरेनियम! हमला करने के बाद भी डरा अमेरिका, बोला- अभी भी 10 परमाणु बम बना सकता है
ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद भी अमेरिका को चिंता सता रही है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दावा किया है कि ईरान ने 400 किलोग्राम यूरेनियम अभी भी छिपा रखा है. यह 60 प्रतिशत तक शुद्ध है. ईरान इसे 90 प्रतिशत तक शुद्ध करके अभी भी 10 परमाणु हथियार बना सकता है.
-
खेल24 Jun, 202502:22 AMलीड्स के मैदान पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एक ही दिन में ध्वस्त कर डाले कई बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
इंग्लैंड के खिलाफ भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया. इस मुकाबले में पंत ने रिकॉर्डो की झड़ी लगा दी.
-
राज्य24 Jun, 202502:10 AMएक ही दिन में दिल्ली के 3400 गड्ढों को भरने की बड़ी तैयारी, डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने लिखा - इतिहास बनने जा रहा...
दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि 24 जून को दिल्ली में पहली बार 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों पर एक ही दिन में 3,400 गड्ढों की मरम्मत की जाएगी.
-
राज्य24 Jun, 202501:58 AMपहले चोटी-बाल काटे, फिर नाक रगड़वाई... इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां दादरपुर गांव में कुछ लोगों ने कथावाचक के साथ बदसलूकी की और उनका सिर मुंडवाया. उसके बाद लात-घूंसों, जूतों और चप्पलों से मारते हुए परीक्षित बनी महिला के पैर में नाक रगड़वाई. यह कथावाचक यादव जाति से थे, जो विवाद की मुख्य वजह रही.