जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

150 दिन से कहां गायब हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? मोसाद-CIA को तलाश, AI नहीं इस तकनीक का इस्तेमाल

मोजतबा खामेनेई को पिता के जनाजे में भी नहीं देखा गया था. अमेरिका और इजरायल को कोई इनपुट न मिला इसलिए खामेनेई किसी गैजेट को हाथ भी नहीं लगा रहे.

Author
02 Aug 2026
( Updated: 02 Aug 2026
05:27 PM )
150 दिन से कहां गायब हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? मोसाद-CIA को तलाश, AI नहीं इस तकनीक का इस्तेमाल
Image Source- Xinhua VIA IANS
Advertisement

अमेरिका और इजरायल की तरफ से 28 फरवरी 2026 को किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया. तब से लेकर आज तक मोजतबा को कहीं भी सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है. 

ऐसे में रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं कि इजरायल और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां, मोसाद और CIA उनकी तलाश कर रही हैं. इजरायली मीडिया ने द टाइम्स ऑफ लंदन के इस हफ्ते की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 150 दिनों से मोजतबा खामेनेई ने फोन को हाथ नहीं लगाया है.

अंडरग्राउंड हैं मोजतबा खामेनेई 

इसमें लैपटॉप, रेडियो और अन्य डिजिटल गैजेट्स शामिल हैं. मोजतबा ने ऐसे किसी उपकरण को हाथ नहीं लगाया. जिससे सिग्नल निकलता हो. माना जा रहा है कि वह कहीं अंडरग्राउंड रह रहे हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके पिता की मौत वाले एयरस्ट्राइक में लगे जख्मों की वजह से उनका चेहरा खराब हो गया है. उन्हें डर है कि कोई अमेरिकी जासूसी सैटेलाइट उन्हें पहचान लेगा. 

Advertisement

उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई का पता लगाने के लिए, इजरायल और अमेरिका ने लगभग हर साइबर ट्रिक का इस्तेमाल किया. जिसमें सुप्रीम लीडर के बॉडीगार्ड और करीबी लोगों की इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों की पहचान करने के लिए तेहरान में ट्रैफिक कैमरों को हैक कर लिया गया था. 

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और उसकी इजरायली समकक्ष यूनिट 8200 के कोऑर्डिनेशन से बनी इस तकनीक से पता चला था कि उस दिन अली खामेनेई और उनके आस-पास के वरिष्ठ सैन्य और खुफिया अधिकारी ठीक कहां थे और वे सभी मारे गए. 

तकनीक नहीं ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लेंगी खूफिया एजेंसियां

माना जा रहा है अमेरिका और इजरायल की खूफिया एजेंसियां मोजतबा खामेनेई को ढूंढने के लिए तकनीक नहीं ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लेंगी. ह्यूमन इंटेलिजेंस खुफिया जानकारी जुटाने का पुराना, धीमा और खतरनाक तरीका है. इसके लिए लोगों को अपनी आंखों से चीजें देखनी होती हैं, जानकारी को आगे पहुंचाना होता है और जिंदा भी रहना होता है. 

Advertisement

क्या मारे गए मोजतबा खामेनेई? 

इंटेलिजेंस कम्युनिटी में कुछ लोगों का मानना ​​है कि मोजतबा खामेनेई जिंदा भी हैं या नहीं इसको लेकर भी संशय है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स अमेरिकियों के खिलाफ युद्ध को सही साबित करने के लिए सुप्रीम लीडर के जिंदा होने का नाटक कर रही है. 

अगर मोसाद और CIA फिर भी उनकी लोकेशन पता करने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह मामला राजनीतिक क्षेत्र में चला जाएगा. येरूसलम और वॉशिंगटन में सुरक्षा प्रमुख को यह तय करना होगा कि इस जानकारी का क्या करना है. उस समय, सवाल ऑपरेशनल नहीं, बल्कि रणनीतिक होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- सिंगापुर में ब्रिटिश बैंड ‘Massive Attack’ पर लगा बैन, फिलिस्तीनी झंडा दिखाकर लगाए थे ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो गई थी. जिन्हें 4 महीने बाद दफनाया गया था. उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम  4-5 दिनों तक चला था. मोजतबा खामेनेई पिता को सुपुर्द ए खाक भी नहीं कर पाए. वह खामेनेई की अंतिम विदाई के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें