जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मैं अपने मित्र', PM मोदी के जन्मदिन पर इटली से आया खास संदेश, मेलोनी ने अपने 'दोस्त' को दी खास अंदाज में बधाई

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने अपने दोस्त पीएम मोदी के जन्मदिन पर खास शुभकामनाएं भेजी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री को 'मित्र' कहकर संबोधित किया है. इसी बीच पीएम का भी इंस्टाग्राम पर स्पेशल वीडियो सामने आया है.

Author
17 Sep 2026
( Updated: 17 Sep 2026
06:41 PM )
'मैं अपने मित्र', PM मोदी के जन्मदिन पर इटली से आया खास संदेश, मेलोनी ने अपने 'दोस्त' को दी खास अंदाज में बधाई
Image Source-IANS
Advertisement

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री को 'मित्र' कहकर संबोधित किया. उन्होंने लिखा, "मैं 'अपने मित्र' पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं."

मेलोनी ने पीएम मोदी को दी अनोखे अंदाज में बधाई

उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा संपन्न और सफल बने रहने की कामना करते हुए उन्होंने भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सहयोग को आगे भी मजबूत करते रहने की भी बात कही.

पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर आया स्पेशल वीडियो

देश और दुनिया से मिल रहे शुभकामना संदेशों के बीच PM मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री एक महिला से कहते हैं आज मेरा नहीं आपका बर्थडे है. यह वीडियो सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का है, जहां प्रधानमंत्री कई लोगों से बात कर रहे हैं. ये वीडियो खुद PM मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, जन्मदिन पर आपको भी जन्मदिन की शुभकामनाएं. 

Advertisement

यहां PM मोदी लोगों से बातचीत करते हुए कहते हैं, 'वैसे जन्मदिन तो मनाता नहीं हूं...' इस दौरान प्रियंका नाम की महिला ने उन्हें बताया कि आज उनका भी बर्थडे है. इस पर PM मोदी ने कहा, आज मेरा नहीं आप ही का जन्मदिन है. उन्होंने कहा, ‘आज दो जन्मदिन हैं, एक विश्वकर्मा जी का है. आप लोग जो काम करते हैं, वो विश्वकर्मा वाला ही आधुनिक काम है. प्रियंका जी को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं हम लोग.’

पीएम मोदी को बधाई देने वालों का लगा तांता

Advertisement

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. अमेरिका से लेकर अफ्रीकी देश अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं. वहीं बीजेपी पूरे देश में 'आशीर्वाद का दीया' नाम से जनसंकल्प अभियान चला रही है.

ये भी पढ़ें: 'सलीके से बात करें', मेलोनी पर संदीप दीक्षित की अभद्र टिप्पणी, इटली से आई तीखी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी को दी नसीहत

पुतिन ने भी दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी. इसमें उन्होंने भारत-रूस की साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिले सम्मान के लिए आभार जताया.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी दोस्त को…’, इटली की PM मेलोनी ने रचा इतिहास तो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से भेजा खास संदेश, Viral हुआ पोस्ट

Advertisement

क्रेमलिन ने संदेश का कुछ हिस्सा साझा किया है. पीएम को सम्मानित शख्स बताते हुए लिखा, “आप (पीएम मोदी) अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं. भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है."

नेतन्याहू की ओर से भी आई स्पेशल बधाई

रूसी राष्ट्रपति ने हाल ही में दिल्ली में हुई ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर) के लिए भारत का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की थी. इसका जिक्र भी संदेश में है. भारत में मिली मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा," पिछले सप्ताह नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं."

वहीं इजरायली राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि आपके कौशल ने भारत को दुनिया के दमदार देश के तौर पर स्थापित कर दिया है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें