×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जहां ठहरे थे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, सीरिया में उस होटल के पास हुए जोरदार धमाके

इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच हुए इन धमाकों के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता उठने लगी है. इससे पहले दमिश्क में 3 जुलाई को एक कैफे में सिलसिलेवार धमाकों में 9 लोगों की जान चली गई थी.

Author
07 Jul 2026
( Updated: 07 Jul 2026
03:32 PM )
जहां ठहरे थे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, सीरिया में उस होटल के पास हुए जोरदार धमाके
Image Source- IANS/X/@ZelenskyyUa
Advertisement

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई. सीरिया के दमिश्क में जोरदार धमाके हुए हैं. ये धमाके उसी होटल के पास हुए हैं जहां फ्रांसीसी प्रेसिडेंट ठहरे हैं. 

इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच हुए इन धमाकों के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता उठने लगी. हालांकि मैक्रों के कार्यालय से बयान जारी कर बताया गया है कि वे बिल्कुल सेफ हैं और सीरिया में पहले से तय कार्यक्रमों को पूरा करके ही फ्रांस वापस लौटेंगे. 

दमिश्क में कब और कहां हुए धमाके? 

बताया जा रहा है सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को दो जोरदार धमाके हुए. सीरिया के गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि  इस विस्‍फोट में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं. हालांकि मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

Advertisement

घटना का एक भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें दमिश्क में एक बड़ी सी बिल्डिंग के पास अचानक तेज धमाका होता है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक गूंज सुनाई दी. धमाके के बाद काला घना धुआं देखा गया. लोग बेतरबीत होकर इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे. 

यह घटना ऐसे समय में हुई जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. यह धमाके दमिश्क के फोर सीजन्स होटल के पास हुए थे. जानकारी मिली है कि मैक्रों इसी होटल में ठहरे हुए थे, लेकिन वह घटना के वक्त राष्ट्रपति कार्यालय में थे. 

बताया गया कि घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस इलाके में धमाके हुए थे वह घनी आबादी वाला है. सरकार ने इसे आपराधिक कार्रवाई मानते हुए जांच शुरू कर दी है. 

3 दिन पहले कैफे में हुए थे धमाके 

इससे पहले 3 जुलाई को दमिश्क में एक कैफे में भीषण धमाका हुआ था. जिसमें 9 लोगों की जान चली गई थी. कैफे में करीब 3 किलो IED से यह धमाका किया गया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- भारत का एक फैसला और घुटने लगा पाकिस्तान का दम...बौखलाई PAK आर्मी, आनन-फानन बुलाई आपात बैठक, मुनीर भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

कहा जा रहा है इस्लामिक स्टेट सुरक्षा की कमी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद नई सरकार पूरे सीरिया पर अपना नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश कर रही है. इस दौरान इस्लामिक स्टेट अपने स्लीपर सेल को फिर से सक्रिय कर रहा है, नए लड़ाकों को भर्ती कर रहा है और हथियारों को दूसरी जगहों पर पहुंचा रहा है. फिलहाल होटल के पास हुए इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे के बीच ये घटना सीरिया में अभी भी सुरक्षा की गारंटी नहीं देती. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें