×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कराची के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, तीन जवानों की मौत, तालिबान से जुड़े संगठन ने ली जिम्मेदारी

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब 90 मिनट तक मुठभेड़ चली. कुछ देर में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया.

Author
28 Jun 2026
( Updated: 28 Jun 2026
01:06 PM )
कराची के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, तीन जवानों की मौत, तालिबान से जुड़े संगठन ने ली जिम्मेदारी
Image Source- Xinhua Via IANS
Advertisement

पाकिस्तान का कराची शहर शनिवार देर रात धमाकों से दहल गया. यहां पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर आतंकी हमला हो गया. जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी और तीन हथियारबंद हमलावर मारे गए और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतंकियों ने किया था. जमात-उल-अहरार, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से अलग हुआ गुट है.

हमले का तालिबानी कनेक्शन 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विस्फोट और गोलीबारी के बाद एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में क्लियरेंस अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का शव बरामद किया गया. PTI के अनुसार, आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते हुए परिसर में घुसे. इसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कई धमाके हुए. इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब 90 मिनट तक मुठभेड़ चली. कुछ देर में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया. 

Advertisement

वहीं, आईएसपीआर के अनुसार, हथियारबंदों ने पहले कैंप के मुख्य द्वार पर विस्फोट किया और फिर परिसर में घुसने की कोशिश की. हालांकि, रेंजर्स के जवानों ने मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया. 

जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया 

बयान में कहा गया कि मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए, जबकि एक घायल जो अफगान नागरिक है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबी अभियान चलाया जाएगा, साथ ही क्षेत्र में अन्य संदिग्ध हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. हमले के बाद कराची में अलर्ट जारी किया है, साथ ही घटनास्थल के आसपास के इलाके की घेराबंदी भी कर दी गई. ऑपरेशन के दौरान आसपास के कुछ इलाकों में बिजली भी बाधित रही. 

यह भी पढ़ें- 'सुधर जाओ, नहीं तो नामोनिशान मिटा देंगे...', अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुई जंग, बौखलाए ट्रंप ने दे दी बड़ी धमकी

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 'अज्म-ए-इस्तेहकाम' अभियान के तहत हथियारबंद समूहों के खिलाफ कार्रवाई पूरी ताकत से जारी रहेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें