जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका-इजरायल के रिश्ते तोड़ने के लिए पाकिस्तान ने रची बड़ी साजिश, नेतन्याहू के खुलासे के बाद सतर्क हुए ट्रंप

नेतन्याहू ने कहा, पाकिस्तान फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स और 'बॉट फार्म्स' के जरिए अमेरिका और इजरायल के रिश्तों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है.

Author
12 May 2026
( Updated: 12 May 2026
12:34 PM )
अमेरिका-इजरायल के रिश्ते तोड़ने के लिए पाकिस्तान ने रची बड़ी साजिश, नेतन्याहू के खुलासे के बाद सतर्क हुए ट्रंप
Source- IANS/X/@IsraeliPM
Advertisement

आतंक ही नहीं दो देशों के बीच प्रोपेगेंडा चलाने में भी पाकिस्तान का हाथ रहता है. पाकिस्तान को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक फुल प्रूफ डिजिटल प्लान के तहत शैडो कैंपेन चला रहा है. उनका कहना है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को तोड़ने के लिए गुप्त अभियान चलाया जा रहा है. 

नेतन्याहू ने पाकिस्तान की ‘टूलकिट’ साजिश की ओर बड़ा इशारा किया. दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री ने सीबीएस न्यूज के '60 मिनट्स' ब्रॉडकास्ट को एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की अमेरिका और इजरायल को तोड़ने की साजिश का खुलासा किया. नेतन्याहू ने इसे 'हिडन डिजिटल बैटलफील्ड' का नाम दिया. यानी डिजिटली चलाया गया एक छिपा हुआ युद्ध, जिसका विस्तार पाकिस्तान कर रहा है. 

नेतन्याहू ने पाकिस्तान पर क्या कहा? 

नेतन्याहू ने '60 मिनट्स' ब्रॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, पाकिस्तान फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स और 'बॉट फार्म्स' के जरिए अमेरिका और इजरायल के रिश्तों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने इससे जुड़े एक घटनाक्रम का जिक्र भी किया. जिसमें अमेरिका के युवाओं को जरिया बनाकर अमेरिका में इजरायल के खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा था.

नेतन्याहू ने बताया, ‘आपके पास एक टेक्स्ट मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है- 'मैं टेक्सास का एक पक्का निवासी हूं.  मैंने हमेशा इजरायल का समर्थन किया है, लेकिन अब वे जो कर रहे हैं, मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता. मैं इजरायल के खिलाफ हो रहा हूं.’ 

Advertisement

इजरायली प्रधानमंत्री ने आगे बताया, ‘जब आप इस मैसेज के आईपी एड्रेस को ट्रेस करते हैं, तो पता चलता है कि यह पाकिस्तान के किसी बेसमेंट से भेजा गया है.’ उन्होंने कहा, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान एक बहुत बड़े 'इनफॉर्मेशन वॉर' को अंजाम दे रहा है. 

नेतन्याहू ने किसे बताया युद्ध का आठवां मोर्चा? 

बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया, एक तरफ इजरायल कई मोर्चों पर हथियारों से प्रत्यक्ष युद्ध लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ वह अपने 'आठवें मोर्चे' पर पूरी तरह से खुला हुआ है, और यह मोर्चा है- मीडिया और सोशल मीडिया का युद्ध. 

Advertisement

उन्होंने कहा, अमेरिकियों की सहानुभूति खत्म करने और अमेरिका-इजरायल गठबंधन को तोड़ने के लिए कई देश फर्जी अकाउंट्स और बॉट फार्म्स के जरिए सोशल मीडिया में हेरफेर कर रहे हैं. हालांकि इन देशों में से नेतन्याहू ने नाम केवल पाकिस्तान का ही लिया. 

दरअसल, ईरान से पहले इजरायल का हमास के साथ युद्ध चल रहा है. गाजा में आम लोगों के निशाना बनाया जाने के बाद पाकिस्तान इजरायल की आलोचना करता आ रहा है. एक बात ये भी है कि पाकिस्तान के इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध नहीं रहे हैं, ईरान के साथ युद्ध के बाद तो पाकिस्तान इजरायल के खिलाफ मुखर हो गया. 

यह भी पढ़ें- चीन ने दी थी अमेरिका को चेतावनी, अब शी जिनपिंग से मिलने बीजिंग पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, क्या होगा कोई बड़ा फैसला?

यह भी पढ़ें

नेतन्याहू के पाकिस्तान पर इस बड़े दावे ने पाकिस्तान को भी सतर्क कर दिया है. क्योंकि पाकिस्तान अमेरिका का पिछलग्गू बनकर दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करता आ रहा है, लेकिन नेतन्याहू के दावे के बाद अमेरिका पाकिस्तान के इस हिडन एजेंडें को भलि-भांति भांप जाएगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें