×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'इटली किसी के आगे नहीं झुकता', ट्रंप पर जमकर भड़की मेलोनी, जानें क्यों कहा ऐसा?

Giorgia Meloni On Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई नई निति या फैसला नहीं, बल्कि अमेरिका और इटली के रिश्तों को लेकर उठा विवाद है.

Author
30 Jun 2026
( Updated: 30 Jun 2026
12:58 PM )
'इटली किसी के आगे नहीं झुकता', ट्रंप पर जमकर भड़की मेलोनी, जानें क्यों कहा ऐसा?
Image Source: IANS
Advertisement

Giorgia Meloni On Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई नई निति या फैसला नहीं, बल्कि अमेरिका और इटली के रिश्तों को लेकर उठा विवाद है. कुछ मीडिया रिपोर्टर्स में दावा किया गया था कि मेलोनी ने अमेरिका से दुरी बना ली है, लेकिन उन्होंने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.. यह पूरा मामला तब गर्माया जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़्रांस के एवियन में हुए G7 समिट को लेकर एक बयान दिया..ट्रंप का दावा था कि समिट के दौरान मेलोनी ने उनसे बार-बार फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने यह भी कहा कि मेलोनी अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही थीं. इसी बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई....

मेलोनी का साफ संदेश- अमेरिका से रिश्ता साझेदारी का है

एक इटैलियन मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया मेलोनी ने इन आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि इटली की सरकार न तो अमेरिका विरोधी है और न ही किसी के दबाव में काम करती है. मेलोनी ने दो टूक कहा कि उनका देश रिश्तों को सम्मान और बराबरी के आधार पर देखता है, झुकने के आधार पर नहीं. उन्होंने कहा कि वह पहले भी किसी के सामने नहीं झुकीं और आगे भी ऐसा नहीं करेंगी.. उनके अनुसार, मजबूत पश्चिमी दुनिया तभी बन सकती है जब देश आपस में एकजुट रहें और सम्मान के साथ सहयोग करें.

जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख का संभाला कार्यभार, जनरल उपेंद्र द्विवेदी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई

ट्रंप के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को मेलोनी ने पूरी तरह बेबुनियाद और गैरज़रूरी बताया. उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह के बयान देना किसी भी तरह से सही नहीं है और इससे रिश्तों पर गलत असर पड़ सकता है. मेलोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी लोकप्रियता किसी विदेशी नेता या बाहरी रिश्तों पर निर्भर नहीं करती. उन्होंने जोर देकर कहा कि इटली में उनकी छवि इस बात पर बनी है कि वह अपने देश के हितों को कितनी मजबूती से आगे रखती हैं. उनके अनुसार, राष्ट्रीय हित ही उनकी प्राथमिकता हैं और आगे भी यही रहेगा.

सैन्य समझौतों और संप्रभुता पर दिया जोर

इस पूरे विवाद के बीच मेलोनी ने इटली और अमेरिका के बीच पुराने सैन्य समझौतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से जुड़े समझौतों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें किसी भी तरह से एकतरफा बदला नहीं जा सकता. उन्होंने यह भी दोहराया कि इटली एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है और वह अपने फैसले खुद लेता है. उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय रिश्ते तभी मजबूत होते हैं जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करें.

राजनीतिक हलचल और बढ़ी कूटनीतिक चर्चा

यह भी पढ़ें

इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है. इसी बीच इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी का अमेरिका दौरा भी रद्द होने की खबर सामने आई है, जिससे इस पूरे मामले को और गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल इस विवाद पर अंतरराष्ट्रीय नजरें टिकी हुई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और इटली के रिश्तों पर इस बयानबाजी का असर देखने को मिल सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें