जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'अचानक मौत के लिए तैयार रहें..', ईरान ने जारी की अपने 13 दुश्मनों की हिटलिस्ट, जानें किनके हैं नाम, ट्रंप किस नंबर पर

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद ईरान ने अपने दुश्मनों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 13 राष्ट्राध्यक्षों और सैन्य अधिकारियों-नेताओं के नाम हैं. इसके जरिए इन्हें खुली धमकी दी गई है.

Author
13 Jul 2026
( Updated: 13 Jul 2026
05:39 PM )
'अचानक मौत के लिए तैयार रहें..', ईरान ने जारी की अपने 13 दुश्मनों की हिटलिस्ट, जानें किनके हैं नाम, ट्रंप किस नंबर पर
Image Source: IANS
Advertisement

ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है. इसी बीच ईरान की ओर से 13 लोगों की एक हिट लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें ईरान का कट्टर दुश्मन बताया गया है और उन्हें एक तरह से इशारों ही इशारों में धमकी दी गई है. आपको बता दें कि ट्रंप के करीबी सीनेट लिंडसे ग्राहम की अचानक हुई मौत का हवाला देते हुए ईरान के कई अखबारों ने अपने फ्रंट पेज परअमेरिका और उसके सहयोगी देशों को खुली धमकी दे दी है. आपको बता दें कि ग्राहम की 71 साल की उम्र में बीते दिन निधन हो गया. उन्हें ईरान की मौजूदा खामेनेई रिजीम का कट्टर आलोचक माना जाता था.

ईरान के जाने माने अखबार 'हमशहरी' के फ्रंट पेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष अमेरिकी-इजरायली और यूरोपीय नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और सैन्य-कूटनीतिक अधिकारियों की तस्वीरों वाला एक बड़ा ग्राफिक छापा गया है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है. इस ग्राफिक की हेडलाइन है- 'अचानक मौत के लिए तैयार रहें.' आपको बता दें कि 'हमशहरी' अखबार के छापे गए इस ग्राफिक में दुनिया के करीब 13 बड़े राजनीतिक और सैन्य नेताओं को ईरान का दुश्मन बताया गया है. हमशहरी ने इन सभी को पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का जिम्मेदार करार दिया गया है.

आपको बता दें कि ये लिस्ट ग्राहम की मौत के बाद आई है. ईरान के एक दूसरे प्रमुख समाचार पत्र 'वतन-ए-इमरोज' ने 13 जुलाई के अपने मेन पेज पर सीनेटर लिंडसे ग्राहम की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में फारसी हेडलाइन छापी है- 'मौत के सौदागर की मौत.' वहीं दूसरे अखबारों ने एक बार फिर द्विपक्षीय हमलों के शुरू होने को युद्ध का दूसरा चरण करार दिया है.

ईरान की 'हिट-लिस्ट' जारी, नेतन्याहू समेत 13 बड़े नेता, ट्रंप किस नंबर पर?

Advertisement

ईरान के एक अख़बार में छपी सनसनीखेज़ 'हिट-लिस्ट' ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इस भड़काऊ लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 13 बड़े वैश्विक नेताओं को सीधे तौर पर निशाने पर रखा गया है। सबसे हैरानी की बात है कि ट्रंप इस लिस्ट में पहले नंबर पर नहीं हैं.

Image Source: hamshahrionline
Image Source: hamshahrionline

अगर इस लिस्ट पर नज़र डालें, तो इसमें मुख्य रूप से इन नेताओं को शामिल किया गया है:

अमेरिका से: डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सेंटकॉम कमांडर ब्रैड कूपर और इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

Advertisement

इजरायल से: प्रधानमंत्री नेतन्याहू के अलावा इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़, विदेश मंत्री गिदोन सार और IDF (इजरायली सेना) के चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर को इस अखबार में बाकायदा जेल की वर्दी में चित्रित किया गया है।

यूरोपीय नेता भी निशाने पर:
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि ईरान की इस हिट-लिस्ट का दायरा सिर्फ अमेरिका और इजरायल तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोपीय देशों के शीर्ष नेता भी इसके रडार पर हैं। इनमें शामिल हैं:

  • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी
  • कार्यवाहक ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
  • जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज

आपको बताएं कि इस लिस्ट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम है. इसके बाद भारत में भी प्रतिक्रिया देखी जा रही है. भारत में काफी लोकप्रिय मेलोनी को ट्रंप से ऑनलाइन भिड़ते देखा जाता रहा है, ऐसे में उनका नाम सामने आना, धमकी देना हैरान कर देने वाली बात है. भारत में भी इस पर गुस्सा देखा जा रहा है.

इससे पहले 11 जुलाई को ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पिता को अयातुल्लाह अली खामेनेई के सुपुर्द ए खाक होने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया. मोजतबा खामेनेई ने इसी दिन अमेरिका और इजरायल दोनों को बेहद कड़ा संदेश दिया था. 

सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि मैं अपने पिता के खून का बदला जरूर लूंगा, बदला ही हमारे देश की भी मांग है. मोजतबा खामेनई ने कहा, ‘निर्दोष पिता के खून और उनके साथ हाल की जंग में मारे गए लोगों का बदला लिया जाएगा और प्रतिशोध ही अवाम की इच्छा है.’

Advertisement

शहीदों को नहीं भूलेगा ईरान- मोजतबा खामेनेई 

ईरान के सुप्रीम लीडर ने खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए लाखों लोगों का आभार जताया. उन्होंने लोगों की भारी मौजूदगी को ऐतिहासिक और दुश्मनों को करारा जवाब देने वाला करार दिया. खामेनेई के सुपुर्द ए खाक होने के बाद पहली बार मोजतबा खामेनेई का बयान सामने आया था. इसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि वे अपने नेता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. आपको बता दें कि मोजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद से अब तक सार्वजनिक रूप से जनता के सामने नहीं आए हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें