‘ऐसा लगता है जैसे पाकिस्तान में आ गए’ ट्रंप के सांसद ने लगाया इस्लामीकरण का आरोप, जगह-जगह मस्जिद बनाने का दावा

अमेरिका के टेक्सास से चुने गए सांसद और ट्रंप के खास ब्रैंडन गिल ने डेमोग्राफी बदलने का दावा किया. उन्होंने डलास में इस्लामीकरण का मुद्दा उठाया.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
06:46 PM )
‘ऐसा लगता है जैसे पाकिस्तान में आ गए’ ट्रंप के सांसद ने लगाया इस्लामीकरण का आरोप, जगह-जगह मस्जिद बनाने का दावा

डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के सांसद ब्रैंडन गिल के एक दावे पर बवाल मच गया. गिल ने दावा किया कि उनके गृह राज्य टेक्सास में कई हिस्सों का तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है. उन्होंने ये तक कह दिया कि कई जगह जाने पर तो ऐसा लगता है जैसे वो पाकिस्तान में आ गए. 

ब्रैंडन गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे डलास के कई हिस्सों में डेमोग्राफी बदलने का दावा कर रहे हैं. गिल ने कहा, डलास के कुछ मॉल में जाने पर ऐसा लगता है कि जैसे आप पाकिस्तान में आ गए हैं. 

इस्लामिक माइग्रेशन के जरिए डेमोग्राफी बदलने का दावा

वीडियो के साथ ब्रैंडन गिल ने ये भी लिखा कि टेक्सास में बड़े पैमाने पर इस्लामिक माइग्रेशन उस अमेरिका को खत्म कर रहा है जिसमें हम जानते हैं और प्यार करते हैं. रिपब्लिकन नेता ब्रैंडन गिल ने कहा, ‘मुझे अपने इलाके के लोगों से हमेशा सुनने को मिलता है कि जो डलास इलाके के इस्लामीकरण को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं. वे उन मस्जिदों के बारे में सुन रहे हैं, जो उस जमीन के पास बन रही है जो उनके परिवारों के पास पीढ़ियों से हैं. वे इन बड़े-बड़े सिटी कंपाउंड्स के बारे में सुन रहे हैं, जो बन रहे हैं. पूरी की पूरी कम्युनिटी बदल रही है.’ 

‘मानों पाकिस्तान में आ गए हों…’

वीडियो के जरिए ब्रैंडन गिल ने कहा, हमारी कम्युनिटी, हमारी संस्कृति, वह जगह जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं, वह पूरी तरह से बदल रही है. मेरे इलाके के लोग चिंतित हैं और मैं भी चिंतित हूं. इलाके के लोग अपने लोकल मॉल में जाते हैं और ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, डलास या टेक्सास में नहीं. यह एक बड़ी समस्या है. 

यह भी पढ़ें- बंदर के शरीर पर ओबामा का चेहरा… ट्रंप ने पोस्ट किया पूर्व राष्ट्रपति का आपत्तिजनक वीडियो, गर्माया नस्लवाद का मुद्दा

ट्रंप के सांसद का भारतीय कनेक्शन 

ब्रैंडन गिल की पत्नी डेनियल डिसूजा भारतीय मूल की हैं. इसलिए उनका भारत से गहरा नाता है. डेनियल के पिता दिनेश डिसूजा भारतीय मूल के टिप्पणीकार और ट्रंप के सहयोगी हैं. ब्रैंडन गिल अमेरिकी सीनेट के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिध सभा) के सदस्य हैं. वे टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्हें 2024 में कांग्रेस के लिए चुना गया था. 

सोशल मीडिया पर गिल के बयान से छिड़ी जंग

यह भी पढ़ें

ब्रैंडन गिल के मस्जिदों, पाकिस्तान और इस्लामीकरण के दावे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. लोगों ने ब्रैंडन गिल की पत्नी डेनियल को भी मामले में घसीट लिया. एक यूजर ने लिखा, यह आदमी भारतीय पत्नी को खुश रखने के लिए खास तौर पर पाकिस्तान का नाम ले रहा है. तो किसी ने ब्रैंडन गिल के दावे पर सहमति जताई. उधर टेक्सास के मुस्लिम समुदाय ने अपने सांसद की टिप्पणी का विरोध किया. उन्होंने गिल के दावे को भड़काऊ और अलगाव को बढ़ाने वाला बताया. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पति, तलाक, ससुर, हलाला… आंसुओं में डूबी मुस्लिम बेटी का ये दर्द सुन रूह कांप जाएगी!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें