जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कॉल पर बुक न हो सिलेंडर तो करें ये काम, घर बैठे दूर हो जाएगी परेशानी, जान लें ये जरुरी बातें

गैस एजेंसियों के फ़ोन नंबर लगातार बिजी जा रहे हैं और कई लोगों को कॉल के ज़रिए गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तो चलिए बताते हैं इस प्रॉबल्म से कैसे छुटकारा पाया जाए.

कॉल पर बुक न हो सिलेंडर तो करें ये काम, घर बैठे दूर हो जाएगी परेशानी, जान लें ये जरुरी बातें
Advertisement

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चैन पर पड़ रहे असर के बीच देश में एलपीजी गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. 

गैस एजेंसियों के फ़ोन नंबर लगातार जा रहे बिजी

कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर गैस सिलेंडर की बुकिंग करने लगे हैं. जिसकी वजह से गैस एजेंसियों के फ़ोन नंबर लगातार बिजी जा रहे हैं और कई लोगों को कॉल के ज़रिए गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

घर बैठे मिनटों में गैस सिलेंडर कैसे बुक करें

Advertisement

कई जगहों पर लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन में भी खड़े दिखाई दे रहे है. हालांकि ऐसी स्थिति में घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि सिलेंडर बुक करने के लिए फ़ोन कॉल ही एकमात्र तरीका नहीं है. अगर कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रहा है, तो कुछ दूसरे आसान तरीके से भी आप घर बैठे मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

Whatsapp के जरीए कैसे गैस सिलेंडर बुक कराए

अगर कॉल के ज़रिए सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है, तो आप whatsapp के जरीए भी गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं. इसके लिए ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित गैस कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं.

Advertisement

Indian गैस के ग्राहक पर 7588888824 नंबर पर REFILL लिखकर मैसेज कर सकते हैं. वहीं HP गैस ग्राहक 9222201122 नंबर पर Hi या Book लिखकर मैसेज कर सकते हैं. इसके अलावा Bharat गैस के ग्राहक 1800224344 नंबर पर Hi या या Book लिखकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं. 

SMS के जरीए कैसे गैस सिलेंडर बुक कराए?

ग्राहक SMS के ज़रिए भी अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं. इसके लिए मैसेज रजिस्टर मोबाइनल नंबर से भेजना जरुरी होता है. Indian के ग्राहक 7718955555 नंबर पर REFILL लिखकर मैसेज कर सकते हैं.Bharat गैस के ग्राहक 7715012345 और  7718012345 नंबर पर LPG लिखकर मैसेज कर सकते हैं और अपनी गैस को बुक करा सकते हैं. 

Advertisement

मिस्ड कॉल के ज़रिए कैसे गैस सिलेंडर बुक कराए?

इसके अलावा आप मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं. इसके लिए Indian के ग्राहक 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. एचपी के ग्राहक 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं. 

मोबाइल ऐप के ज़रिए बुक करें गैस सिलेंडर

Advertisement

वहीं आज के टाइम में तो डिजिटल का जमाना है. डिजिटल के दौर में आप गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के ज़रिए भी आसानी से कर सकते हैं. ग्राहक,  उमंग ऐप के अलावा PAytm, Phone pe, और Amazon Pay जैसे डिजिटल पमेंट पेलफॉर्म के ज़रिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. और इन प्लेटफॉर्म पर कुछ मिनट में बुकिंग पूरी हो जाती है और पेमेंट भी ऑनलाइन किया जा सकता है. 

किन टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर दर्ज कराएं शिकायत

अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती है, तो ग्राहक शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है. 

Indian के ग्राहक 1800-2333-555 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. Bharat गैस के ग्राहक 1800-22-4344 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहीं HP गैस के ग्राहक भी 1800-2333-555 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें