जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा! ट्रेन की बर्थ पर TV रखकर मैच देखने लगा शख्स, लोग बोले- ये सिर्फ भारत में ही संभव है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री लोअर बर्थ पर टीवी रखकर मैच देखता नजर आ रहा है. यह अनोखा नजारा देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा! ट्रेन की बर्थ पर TV रखकर मैच देखने लगा शख्स, लोग बोले- ये सिर्फ भारत में ही संभव है
Imagse Souce: Screengrab
Advertisement

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है. कभी कोई अनोखा जुगाड़ चर्चा में आ जाता है तो कभी किसी का अलग अंदाज इंटरनेट पर छा जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत एक सामान्य ट्रेन कोच से होती है. पहली नजर में सब कुछ बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है. यात्री अपनी सीटों पर बैठे हैं और सफर का आनंद ले रहे हैं. लेकिन जैसे ही कैमरा एक लोअर बर्थ की तरफ जाता है, वहां का नजारा देखकर लोग चौंक जाते हैं.

लोअर बर्थ पर रखा TV, ऊपर बैठकर देख रहा था मैच

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री ने ट्रेन की लोअर बर्थ पर एक बड़ा टीवी रख दिया है. इतना ही नहीं, वह खुद अपर बर्थ पर बैठकर आराम से टीवी पर मैच देख रहा है. टीवी में लाइव मैच चलता नजर आ रहा है और आसपास मौजूद लोग भी इस अनोखे दृश्य को देखकर हैरान दिखाई देते हैं. आमतौर पर ट्रेन में लोग बैग, सूटकेस या जरूरी सामान लेकर सफर करते हैं. कई बार जुगाड़ के तौर पर पंखा या अन्य घरेलू सामान ले जाने की खबरें भी सामने आती हैं. लेकिन ट्रेन के अंदर टीवी लगाकर मैच देखने का मामला लोगों के लिए बिल्कुल नया और चौंकाने वाला साबित हुआ है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by babu bhai (@boyy_india)

Advertisement

बिजली और इंटरनेट को लेकर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर टीवी को चलाने के लिए बिजली कहां से आई. इसके अलावा लोगों को यह भी हैरानी है कि मैच बिना रुके और बिना किसी दिक्कत के चल रहा है. ऐसे में इंटरनेट कनेक्शन को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीवी किस माध्यम से चलाया जा रहा था. यही वजह है कि इंटरनेट पर लोग अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं और मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Advertisement

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर boyy_india नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अब अमेरिका कुछ नहीं बोल सकता.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया यूं ही थोड़ी भारत को विश्वगुरु कहती है.' एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'ये भारत है भाई, यहां कुछ भी देखने को मिल सकता है.' वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'सच में यहाँ कुछ भी संभव है।' हालांकि कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा नियमों के लिहाज से सही नहीं माना. उनका कहना है कि ट्रेन के भीतर इस तरह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल जोखिम भरा भी हो सकता है.

बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जुगाड़ और अनोखे कारनामों के लिए मशहूर भारत में यह वीडियो भी लोगों को खूब मनोरंजन दे रहा है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें