जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सुनते हो न विनोद', जब भरी सभा में PM मोदी ने बोला 'पंचायत' का फेमस डायलॉग, हठाकों से गूंजा माहौल

गुजरात के साणंद में PM मोदी ने 'पंचायत' वेब सीरीज का फेमस डायलॉग बोला. सके बाद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और मंच ठहाकों से गूंज उठा.

'सुनते हो न विनोद', जब भरी सभा में PM मोदी ने बोला 'पंचायत' का फेमस डायलॉग, हठाकों से गूंजा माहौल
Image Source- IANS/PMO
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं वहां के रंग-ढंग में ढल जाते हैं. इस बार प्रधानमंत्री थोड़े फिल्मी अंदाज में दिखे. उन्होंने भरी सभा में पंचायब वेब सीरीज का फेमस डायलॉग बोला. इसके बाद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं. 

दरअसल PM मोदी गुजरात के साणंद पहुंचे थे. जहां उन्होंने सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसैट) सुविधा का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मंच से बेहद जोशीले अंदाज में कहा, ‘सुन रहे हो ना विनोद, काम बोलता है.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

Advertisement

PM मोदी का ये ये अंदाज देख वहां मौजूद खास और आम लोग ताली बजाते हुए ठहाके लगाने लगे. PM मोदी आगे कहते हैं, सुनते हो न विनोद ये जो तरक्की दिख रही है. ये जो अचीवमेंट दिख रहे हैं. इससे जुड़ी सप्लाई चैन को मजबूत करना भी हमारा लक्ष्य है. आज भारत इसी दिशा में व्यापक प्रयास कर रहा है. हमारा लक्ष्य है कि चिप डिजाइन से लेकर फ्रेबिकेशन और पैकेजिंग तक इकोसिस्टम भारत में सुनिश्चित हो.

सेमीकंडक्टर तकनीक में महिलाओं के योगदान को सराहा 

PM मोदी ने कहा कि इस संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग देश के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं का है, जिनमें कई आदिवासी समुदायों से हैं. इन सभी ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण में काम करने के लिए खास ट्रेनिंग ली. PM मोदी ने कहा, वे भारत के दूरस्थ क्षेत्रों से आती हैं और उनमें से कई आदिवासी पृष्ठभूमि से हैं लेकिन उनके अद्भुत जज्बे ने उन्हें सेमीकंडक्टर तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रशिक्षण लिया और आज वे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को नई ताकत दे रही हैं. 

‘भारत सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा’

Advertisement

PM मोदी ने कहा, परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है. उन्होंने कहा, 

‘पांच साल पहले भारत ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने का संकल्प लिया था. 'डिजाइन इन इंडिया' और 'मेक इन इंडिया' के विजन के साथ देश लगातार आगे बढ़ा है और आज तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट में व्यावसायिक स्तर पर चिप पैकेजिंग का उत्पादन शुरू होना इस संकल्प के साकार होने का प्रमाण है.’

PM मोदी ने कहा, ‘सीजी सेमी का यह प्लांट भारत, जापान और थाईलैंड के औद्योगिक साझेदारों के साझा प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह केवल एक व्यावसायिक परियोजना नहीं, बल्कि तकनीक, विश्वास और वैश्विक साझेदारी का ऐसा मॉडल है, जो भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को नई गति देगा और देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाएगा.’

उन्होंने बताया, ‘इस संयंत्र से हर साल लगभग 20 करोड़ चिप्स का उत्पादन होने की उम्मीद है. कंपनी जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल करेगी. 'सेमिकॉन इंडिया' कार्यक्रम अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है और भारत चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता मजबूत कर रहा है.’

यह भी पढ़ें- ‘अगर मुझे रोकना है तो मुझे मारना पड़ेगा’, बागी नेताओं को ममता बनर्जी का बड़ा चैलेंज, ‘गद्दारी’ पर सबसे करारा प्रहार

Advertisement

PM ने कहा, ;भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग का विस्तार अचानक नहीं हुआ है, बल्कि यह पिछले एक दशक में आई इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का अगला चरण है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें