जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Airtel का बड़ा खेल! प्रीपेड से सस्ता पड़ा पोस्टपेड, ₹699 में 2 SIM का फैमिली प्लान

Airtel Recharge Plans: 56 दिनों और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज की कीमत भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में अगर एक ही परिवार में दो या उससे ज्यादा लोग Airtel SIM इस्तेमाल करते हैं, तो प्रीपेड की जगह पोस्टपेड लेना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है.

Airtel का बड़ा खेल! प्रीपेड से सस्ता पड़ा पोस्टपेड, ₹699 में 2 SIM का फैमिली प्लान
Image Source: IANS
Advertisement

Airtel Recharge Plans: देशभर में Airtel यूजर्स इन दिनो कंपनी के नए रिचार्ज प्लान्स को लेकर परेशान हैं. खासकर उन लोगों के लिए खर्च बढ़ गया है, जिन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा चाहिए. अब 28 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G प्लान 349 रुपये का है. वहीं 56 दिनों और 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज की कीमत भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में अगर एक ही परिवार में दो या उससे ज्यादा लोग Airtel SIM इस्तेमाल करते हैं, तो प्रीपेड की जगह पोस्टपेड लेना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है.

699 रुपये में चलेंगे 2 Airtel नंबर

Airtel का 699 रुपये वाला पोस्टपेड फैमिली प्लान ऐसे परिवारो के लिए खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है, जिनमें दो लोग Airtel का नंबर इस्तेमाल करते हैं. इस प्लान में दो SIM चलाए जा सकते हैं और दोनों नंबरों पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4G और 5G डेटा मिलता है.
इसके अलावा प्लान में Amazon Prime का 6 महिने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar का 1 साल का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे भी मिलते हैं. यानी एक ही बिल में परिवार के दो मोबाइल नंबर और कई OTT व क्लाउड बेनिफिट्स शामिल हो जाते हैं. 

मेड इन इंडिया 6G से सेमीकंडक्टर तक, लाल किले से PM मोदी ने सेट किया टेक्नोलॉजी का बड़ा टारगेट

4 लोगों की फैमिली के लिए 1199 रुपये वाला प्लान

Advertisement

अगर घर में चार लोग Airtel SIM इस्तेमाल करते हैं, तो 1199 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान भी काम का हो सकता है. इसमें चार मोबाइल नंबर चलाए जा सकते हैं.सभी नंबरों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 4G-5G डेटा की सुविधा मिलती है.
इस प्लान में भी Amazon Prime और JioHotstar जैसे अतिरिक्त फायदे शामिल हैं. ऐसे में चार अलग-अलग प्रीपेड रिचार्ज कराने के मुकाबले फैमिली पोस्टपेड प्लान कुछ परिवारों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और किफायती साबित हो सकता है.

प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड में बदलना आसान

अगर आप पहले से Airtel का प्रीपेड नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पोस्टपेड में बदलने के लिए नया नंबर लेने की जरूरत नहीं है. Airtel Thanks ऐप के जरिए प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने की रिक्वेस्ट दी जा सकती है.

अकेले Airtel यूजर हैं तो सोच-समझकर लें फैसला

Advertisement

अगर आपके घर में सिर्फ एक ही Airtel SIM है, तो पोस्टपेड आपके लिए जरूरी नहीं कि सस्ता पड़े. Airtel के पोस्टपेड प्लान कम से कम 449 रुपये महीने से शुरू होते हैं और इन पर GST भी अलग से लगता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें