जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरियाणा में शिवभक्तों का सफर होगा आसान, कांवड़ मार्ग पर लगेंगी हाईमास्ट और नई लाइटें, 1.15 करोड़ से होंगे खास इंतजाम

Haryana: हर साल लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर पैदल रवाना होते हैं. ऐसे में रात के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जा रही है.

Author
23 Jul 2026
( Updated: 23 Jul 2026
01:23 PM )
हरियाणा में शिवभक्तों का सफर होगा आसान, कांवड़ मार्ग पर लगेंगी हाईमास्ट और नई लाइटें, 1.15 करोड़ से होंगे खास इंतजाम
Image Source: CM Nayab Saini/ x Post
Advertisement

Haryana: हरियाणा में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सहारनपुर जिला प्रशासन ने इस बार खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. हर साल लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर पैदल रवाना होते हैं. ऐसे में रात के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जा रही है.

जिला पंचायत ने फैसला लिया है कि उत्तराखंड सीमा से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक, जहां-जहां नगर क्षेत्र नहीं आता, वहां सड़कों के किनारे नई लाइटें और हाईमास्ट लगाए जाएंगे. इससे रात के समय पूरा रास्ता रोशनी से जगमगाता रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित सफर करने में आसानी होगी.

1.15 करोड़ रुपये से होगी पूरी व्यवस्था

Advertisement

इस काम के लिए जिला पंचायत करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च करेगी. अधिकारियों के मुताबिक, उत्तराखंड बॉर्डर पर काली नदी से लेकर सरसावा स्थित हरियाणा सीमा तक विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी. इसका सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि रात में भी कांवड़ियों को साफ रास्ता दिखाई दे और सड़क हादसों की संभावना कम हो सके. प्रशासन का मानना है कि अच्छी रोशनी होने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस और अन्य कर्मचारियों को भी काफी मदद मिलेगी.

हरियाणा में हेली एंबुलेंस नेटवर्क का विस्तार, मरीजों को मिनटों में मिलेगी एयरलिफ्ट सुविधा

तालाबों के पास होगी बैरिकेडिंग

कांवड़ यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु रास्ते में आराम करने या पानी के पास रुक जाते हैं. ऐसे में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाने के लिए मार्ग में पड़ने वाले तालाबों और गहरे जलाशयों के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाएगी. इस व्यवस्था का मकसद यह है कि कोई भी श्रद्धालु गलती से गहरे पानी की तरफ न चला जाए और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे.

Advertisement

स्वच्छता का भी रखा जाएगा पूरा ध्यान

प्रशासन केवल रोशनी और सुरक्षा पर ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं पर भी खास ध्यान दे रहा है. कांवड़ मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर आठ मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ शौचालय की सुविधा आसानी से मिल सके.
इससे यात्रा के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी से ही सभी जरूरी इंतजाम करने में जुट गया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि लाखों शिवभक्त सुरक्षित, सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी के अपनी और श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

समय रहते पूरी होंगी सभी तैयारियां

यह भी पढ़ें

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हर साल कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. इसे देखते हुए प्रशासन पहले से ही सभी जरूरी इंतजाम करने में जुट गया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि लाखों शिवभक्त सुरक्षित, सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें