2027 का ट्रेलर है MLC चुनाव, अखिलेश यादव के 'बड़बोलेपन' की होगी हार: कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद यह स्वीकार किया है कि चुनाव में अधिकारियों की कोई गलती नहीं थी.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना अखिलेश यादव की पुरानी मानसिकता है. उन्होंने कहा कि सपा को पहले ईवीएम से आपत्ति होती थी और अब बैलट पेपर से मतदान हो रहा है तो उसमें भी उन्हें धांधली नजर आ रही है. जब एमएलसी चुनाव के परिणाम आएंगे तो समाजवादी पार्टी को अपनी जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति का सही आकलन करने का अवसर मिलेगा.
2027 के चुनाव का ट्रेलर है एमएलसी चुनाव
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है. भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है. इस चुनाव में अखिलेश यादव के बड़बोलेपन की हार होने जा रही है. परिणाम आने के बाद वह जनता व मीडिया से मुंह छिपाते फिरेंगे. इससे पहले उत्तर प्रदेश की जनता राज्यसभा चुनावों में भी अपना रुझान दिखा चुकी है. सपा को अब अपने नेतृत्व की क्षमता और अपनी सक्रियता की समीक्षा करनी चाहिए.
अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: मंत्री ओमप्रकाश राजभर
यह भी पढ़ें
रामगोपाल यादव ने मानी कार्यकर्ताओं की नाकामी
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद यह स्वीकार किया है कि चुनाव में अधिकारियों की कोई गलती नहीं थी. सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करने में कोई मेहनत नहीं की. अखिलेश यादव को कम से कम अपने चाचा के इस बयान से सीख लेनी चाहिए.